Tata Power Share Price : मुनाफे में 49% की उछाल के बाद स्टॉक को लगे पंख, जानिए क्या है ब्रोकरेज की राय

Tata Power Share Price : दूसरी तिमाही में कंपनी के मुनाफे में 49% की उछाल के बाद टाटा पावर के शेयरों में आज जोरदार तेजी आई है। ब्रोकरेज फर्मों की नजर कंपनी की विकास की संभावनाओं के साथ ही क्रियान्वयन से जुड़े जोखिमों पर भी है

अपडेटेड Nov 12, 2026 पर 11:05 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Tata Power share : जेपी मॉर्गन ने टाटा पावर के Q2 प्रदर्शन को काफी हद तक अच्छा बताया है। कंपनी के विभिन्न कारोबारों अच्छी ग्रोथ हुई है

Tata Power Share Price : दूसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट 49 प्रतिशत बढ़ने के बाद टाटा पावर के शेयरों में तेजी आई है। गुरुवार को शुरुआती कारोबार में टाटा पावर के शेयरों में 1.4 प्रतिशत की तेजी आई और ये 365 रुपये पर पहुंच गए। वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में लगभग 49 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली है। ब्रोकरेज फर्मों ने कंपनी की ग्रोथ संभावनाओं पर अलग-अलग राय दी है। जहां सिटी (Citi) ने स्टॉक पर पॉजिटिव नजरिया बनाए रखा है। वहीं जेपी मॉर्गन (JPMorgan) और सीएलएसए (CLSA) ने वैल्यूएशन, रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स के क्रियान्वयन और मार्जिन पर दबाव को देखते हुए सतर्क रुख अपनाया है।

सिटी ने टाटा पावर पर अपनी 'बाय' (खरीदने की) रेटिंग बरकरार रखी है और इसका टारगेट प्राइस 525 रुपये तय किया है। इसका मतलब है कि बुधवार के क्लोजिंग प्राइस से इसमें लगभग 46 प्रतिशत की तेजी आ सकती है। जेपी मॉर्गन ने 423 रुपये के टारगेट के साथ अपनी 'न्यूट्रल' रेटिंग बनाए रखी है, जबकि CLSA ने 415 रुपये के टारगेट के साथ अपनी 'होल्ड' रेटिंग को दोहराया है।

2026 में अब तक टाटा पावर के शेयरों में 4.5 प्रतिशत की गिरावट आई है, जबकि निफ्टी में 3.3 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 1.16 लाख करोड़ रुपये है।


टाटा पावर के Q2 नतीजे: मुनाफे में 49% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में टाटा पावर के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 48.6 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली है। कंपनी का मुनाफा पिछले साल की समान अवधि के 919 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,366 करोड़ रुपये पर रहा है। दूसरी तिमाही में कंपनी की कामकाजी आय 26.3 प्रतिशत बढ़कर 19,636 करोड़ रुपये रही है। जबकि कुल खर्च 26.6 प्रतिशत बढ़कर 18,641 करोड़ रुपये रहा है।

कंपनी के 4-GW क्षमता के मुंद्रा थर्मल पावर प्लांट में सुधार, इंडोनेशियाई कोयला पार्टनरों से अधिक योगदान और रिन्यूएबल एनर्जी कारोबारों के बेहतर प्रदर्शन से कंपनी की अर्निंग ग्रोथ को सपोर्ट मिला है।

सिटी ने कमाई में सुधार को लेकर जताया पॉजिटिव रुख

सिटी का कहना है कि टाटा पावर का तिमाही मुनाफा उनके अनुमान से 9 प्रतिशत अधिक रहा है। इसमें कोयला-संबंधित कारोबारों का बड़ा योगदान रहा है। ब्रोकरेज फर्म ने कंपनी के थर्मल पावर उत्पादन,कोयला करोबार,रिन्यूएबल एनर्जी और रेग्युलेटेड ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीव्यूशन कारोबारों में सुधार पर फोकस किया है।

हालांकि, इसने ट्रांसमिशन इंफ्रा में देरी की ओर इशारा करते हुए कहा है कि इसके कारण रिन्यूएबल एनर्जी परियोजनाओं का क्रियान्वयन वित्त वर्ष 2027 की दूसरी छमाही तक टल गया है। रिन्यूएबल एनर्जी में कटौती भी बढ़कर 11 प्रतिशत हो गई है।

हालांकि मुंद्रा ने अर्निंग में थोड़ा योगदान देना शुरू कर दिया है,लेकिन ब्रोकरेज का कहना है कि प्रोजेक्ट के अंतिम चरणों और अतिरिक्त बिजली खरीद समझौतों को पूरा करने जैसे पहलुओं पर नजर रखना जरूरी है।

जेपी मॉर्गन को सीमित बढ़त की उम्मीद है, CLSA ने मार्जिन पर दबाव की ओर किया इशारा

जेपी मॉर्गन ने टाटा पावर के Q2 प्रदर्शन को काफी हद तक अच्छा बताया है। कंपनी के विभिन्न कारोबारों अच्छी ग्रोथ हुई है। ज्वाइंट वेंचर्स और सहयोगी कंपनियों से होने वाला मुनाफा एक साल पहले के 130 करोड़ रुपये से बढ़कर 490 करोड़ रुपये हो गया है,जिसका मुख्य कारण इंडोनेशियाई कोयले की कीमतों में हुई बढ़ोतरी है। ब्रोकरेज फर्म ने प्रोजेक्ट के बेहतर क्रियान्वयन, सोलर मैन्युफैक्चरिंग से होने वाले मुनाफे और रेगुलेटेड बिजनेस में ग्रोथ को पॉजिटिव फैक्टर के रूप में पहचाना है।

हालांकि,इसने सिंगापुर से जुड़े एक मामले को एक बड़े जोखिम के रूप में चिह्नित किया है, जिसमें 650 मिलियन डॉलर की संभावित देनदारी (contingent liability) शामिल है। जेपी मॉर्गन का यह भी मानना ​​है कि मौजूदा वैल्यूएशन को देखते हुए स्टॉक में तेजी की गुंजाइश सीमित है।

CLSA ने कहा है कि कंपनी के मुनाफे में सालाना 51 प्रतिशत की बढ़त हुई है, जो काफी हद तक अनुमान के मुताबिक है। यह ग्रोथ इंडोनेशियाई कोयला कारोबार, बेहतर विंड एनर्जी प्रोडक्शन और मुंद्रा में अनुकूल बेस(favourable base) के कारण हुई। हालांकि, सोलर मॉड्यूल और सेल के मार्जिन में 257 बेसिस पॉइंट्स की गिरावट आई है, जबकि सोलर EPC कारोबार में मुनाफे पर दबाव बना रहा है।

 

Trading Ideas : बाजार का शॉर्ट-टर्म ट्रेंड अभी भी पॉजिटिव, इंट्राडे में इन दो शेयरों में बन सकता है मोटा पैसा

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।