Tata Power Share Price : दूसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट 49 प्रतिशत बढ़ने के बाद टाटा पावर के शेयरों में तेजी आई है। गुरुवार को शुरुआती कारोबार में टाटा पावर के शेयरों में 1.4 प्रतिशत की तेजी आई और ये 365 रुपये पर पहुंच गए। वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में लगभग 49 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली है। ब्रोकरेज फर्मों ने कंपनी की ग्रोथ संभावनाओं पर अलग-अलग राय दी है। जहां सिटी (Citi) ने स्टॉक पर पॉजिटिव नजरिया बनाए रखा है। वहीं जेपी मॉर्गन (JPMorgan) और सीएलएसए (CLSA) ने वैल्यूएशन, रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स के क्रियान्वयन और मार्जिन पर दबाव को देखते हुए सतर्क रुख अपनाया है।
