Get App

रॉकेट बन सकता है टाटा ग्रुप की इस कंपनी का शेयर! बंपर नतीजों के बाद ब्रोकरेज बुलिश, जानें टारगेट

Tata Power Share Price Target: Q2FY27 में टाटा ग्रुप की इस कंपनी का मुनाफा करीब 49% उछलने के बाद दिग्गज ब्रोकरेज फर्म Citi ने इस स्टॉक पर ₹525 का बड़ा टारगेट दिया है, जो मौजूदा भाव से 46% तक की तगड़ी तेजी दिखाता है। जानिए क्या है कंपनी का FY30 मेगा प्लान और ब्रोकरेज की पूरी रिपोर्ट

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Nov 12, 2026 पर 8:20 AM
रॉकेट बन सकता है टाटा ग्रुप की इस कंपनी का शेयर! बंपर नतीजों के बाद ब्रोकरेज बुलिश, जानें टारगेट
बुधवार को कंपनी का शेयर 0.40% की मामूली बढ़त के साथ ₹360.95 पर बंद हुआ था

Tata Power Share Price Target: टाटा ग्रुप की दिग्गज बिजली कंपनी टाटा पावर के शेयर आज गुरुवार, 12 नवंबर को बाजार में फोकस में रहने वाले हैं। कंपनी ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही (Q2FY27) के लिए अनुमान से बेहतर नतीजे पेश किए हैं, साथ ही शीर्ष नेतृत्व में बदलाव और FY30 के महत्वाकांक्षी लक्ष्यों को दोहराया है। बुधवार को कंपनी का शेयर 0.40% की मामूली बढ़त के साथ ₹360.95 पर बंद हुआ था। वैसे इस कैलेंडर वर्ष में अब तक स्टॉक करीब 6% नीचे है।

ब्रोकरेज हाउस की राय: Citi बुलिश, लेकिन JPMorgan और CLSA सतर्क

तिमाही नतीजों के बाद दिग्गज ग्लोबल ब्रोकरेज फर्मों ने टाटा पावर के शेयर पर मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है:

Citi (Buy- टारगेट ₹525): सिटी ने टाटा पावर पर अपनी 'Buy' रेटिंग बरकरार रखी है और ₹525 का टारगेट प्राइस दिया है, जो मौजूदा भाव से करीब 46% की संभावित तेजी दर्शाता है। ब्रोकरेज के मुताबिक थर्मल जनरेशन, कोयला, रिन्यूएबल्स और रेगुलेटेड ट्रांसमिशन व डिस्ट्रीब्यूशन (T&D) कारोबार में चौतरफा सुधार दिखा है। ओडिशा डिस्कॉम (DISCOM) की कमाई बढ़ी है और मुंद्रा प्लांट अब घाटे के बजाय मुनाफे में मामूली योगदान देने लगा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें