टाटा स्टील ने 15 मई को मार्च तिमाही के नतीजों का एलान किया। इस दौरान कंपनी का प्रॉफिट 125 फीसदी बढ़कर 2,926 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का प्रॉफिट 1,301 करोड़ रुपये था। एलईएसजी के डेटा के मुताबिक, एनालिस्ट्स ने प्रॉफिट 3,080 करोड़ रुपये रहने का अनुमान जताया था। कंपनी ने नतीजों का ऐलान शेयर बाजार बंद होने के बाद किया। शेयरों पर नतीजों का असर 18 अप्रैल को दिखेगा।
प्रति शेयर 4 रुपये डिविडेंड का ऐलान
Tata Steel का ऑपरेशंस से रेवेन्यू मार्च तिमाही में 13 फीसदी बढ़कर 63,270 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में यह 56,218 करोड़ रुपये था। टाटा समूह की इस कंपनी ने प्रति शेयर 4 रुपये डिविडेंड का ऐलान किया है। इसके लिए 6 जुलाई, 2026 रिकॉर्ड डेट तय की गई है। टाटा स्टील टाटा समूह की कंपनी है।
रेवेन्यू और EBITDA अनुमान से बेहतर
15 मई को टाटा स्टील का शेयर करीब 2 फीसदी गिरकर 217 रुपये पर बंद हुआ। यह शेयर इस साल 19.30 फीसदी चढ़ा है। कंपनी ने कहा है कि वह टीएम इंटनेशनल लॉजिस्टिक्स में 23 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी। इसके लिए वह 335 करोड़ रुपये खर्च करेगी। मार्च तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू और EBITDA बाजार की उम्मीद से बेहतर रहा।
EBITDA मार्जिन 15.5 फीसदी पहुंचा
कंपनी का EBITDA करीब 50 फीसदी बढ़कर 9,829 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में यह 6,559 करोड़ रुपये था। एनालिस्ट्स ने मार्च तिमाही में EBITDA 9,719 करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया था। कंपनी का एबिड्टा मार्जिन बढ़कर 15.5 फीसदी हो गया। एक साल पहले यह 11.7 फीसदी थी। टाटा स्टील को मार्च तिमाही में 340.1 करोड़ रुपये का एक्सेप्शनल लॉस हुआ।