Get App

Tata Steel Share price: "Buy" रेटिंग के बाद भी नोमुरा ने क्यों घटाया स्टॉक का टारगेट प्राइस, जानें वजह

Tata Steel Share price: नोमुरा ने इस स्टॉक पर 'Buy की रेटिंग दी है, लेकिन इसका टारगेट प्राइस ₹240 से घटाकर ₹210 कर दिया है। यह पिछले क्लोजिंग प्राइस से 13.6% की बढ़त की संभावना दिखाता है

Sujata Yadavअपडेटेड Nov 11, 2026 पर 11:02 AM
Tata Steel Share price: "Buy" रेटिंग के बाद भी नोमुरा ने क्यों घटाया स्टॉक का टारगेट प्राइस, जानें वजह
मेटल एंड माइनिंग सेक्टर कंपनी टाटा स्टील (Tata Steel) के शेयर में 11 नवंबर को तेजी देखने को मिली।

Tata Steel Share price: मेटल एंड माइनिंग सेक्टर कंपनी टाटा स्टील (Tata Steel) के शेयर में 11 नवंबर को तेजी देखने को मिली। सितंबर तिमाही के नतीजों के बाद ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंकिंग फर्मों की इस स्टॉक को लेकर मिली-जुली राय है। नोमुरा ने टाटा स्टील के लिए खरीदारी की राय दी है, लेकिन इसका टारगेट प्राइस घटा दिया है, जो 13% की बढ़त का संकेत देता है। वहीं, UBS की रेटिंग "न्यूट्रल" है, लेकिन उसे पिछले क्लोजिंग भाव से 19% की बढ़त की संभावना दिख रही है।

नोमुरा ने क्यों घटाया टारगेट

नोमुरा ने इस स्टॉक पर 'Buy की रेटिंग दी है, लेकिन इसका टारगेट प्राइस ₹240 से घटाकर ₹210 कर दिया है। यह पिछले क्लोजिंग प्राइस से 13.6% की बढ़त की संभावना दिखाता है। नोमुरा का कहना है कि कंपनी के नीदरलैंड्स कारोबार का EBITDA (ब्याज, टैक्स, डेप्रिसिएशन और अमोर्टाइजेशन से पहले की कमाई) तीसरी तिमाही में पॉजिटिव रहने की उम्मीद है, जबकि भारत के कारोबार का EBITDA बढ़ेगा।

टारगेट प्राइस में यह कटौती मुख्य रूप से वित्त वर्ष 2028 और 2029 के लिए टाटा स्टील के यूरोपीय कारोबार के कम EBITDA अनुमानों को दर्शाती है। नोमुरा के अनुसार, ऐसा कम यूटिलाइजेशन और प्रोजेक्ट में देरी तथा पश्चिम एशिया संकट के कारण बढ़ी हुई लागत की वजह से हुआ है। इस इन्वेस्टमेंट बैंकिंग फर्म ने वित्त वर्ष 2028 और 2029 के लिए टाटा स्टील के EBITDA अनुमानों को 7-7% घटाकर क्रमशः ₹40,800 करोड़ और ₹46,100 करोड़ कर दिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें