Tatva Chintan के शेयर 2111.80 रुपए पर लिस्ट हुए, लिस्टिंग के बाद इश्यू प्राइस से 130% ऊपर तक गए

Tatva Chintan Share Listing: कंपनी का इश्यू प्राइस 1073-1083 रुपए था

अपडेटेड Jul 30, 2021 पर 8:25 AM
Story continues below Advertisement

Tatva Chintan के शेयरों की आज BSE और NSE पर दमदार लिस्टिंग हुई है। कंपनी के शेयर अपने इश्यू प्राइस से 95 फीसदी प्रीमियम के साथ BSE पर 2111.80 रुपए पर लिस्ट हुए हैं। जबकि NSE पर Tatva Chintan के शेयर 2111.85 रुपए पर लिस्ट हुए हैं।  कंपनी का इश्यू प्राइस 1073-1083 रुपए था।Tatva Chintan के शेयरों का लोअर सर्किट 1689.50 रुपए और अपर सर्किट 2534.20 रुपए है। NSE और BSE दोनों पर लोअर सर्किट और अपर सर्किट लगभग एक जैसा है।

लिस्टिंग के बाद जबरदस्त तेजी

दमदार शुरुआत के बाद कंपनी के शेयरों में अच्छी तेजी रही। BSE पर कंपनी के शेयरों ने 2486.30 का हाइएस्ट लेवल टच किया। सुबह 10.45 पर कंपनी के शेयर अपने ओपनिंग प्राइस से 176.15 रुपए यानी 8.34 फीसदी ऊपर 2287.95 रुपए पर ट्रेड कर रहे थे।

Tatva Chintan का इश्यू 16 जुलाई को खुला और 20 जुलाई को बंद हुआ था। कंपनी के 500 करोड़ रुपए के इश्यू को निवेशकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी। कंपनी का इश्यू 180.36 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इस साल सबसे ज्यादा सब्सक्राइब होने वाला यह दूसरा शेयर था। इससे पहले MTAR Tech 200 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

कंपनी के IPO क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व पोर्शन में 185.23 गुना सब्सक्रिप्शन हुआ था। जबकि नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स का हिस्सा 512.22 गुना भरा था। वहीं रिटेल इनवेस्टर्स का हिस्सा 35.35 गुना सब्सक्रिप्शन हुआ है।

Devyani International IPO: पिज्जा हट, KFC चलाने वाली इस कंपनी का इश्यू 4 अगस्त को खुलेगा

Tatva Chintan के शेयर 41.62 P/E पर हैं और इसका मार्केट कैप 240.04 करोड़ रुपए है। जबकि इसकी प्रतिद्वंदी कंपनियों में देखें तो आरती इंडस्ट्रीज का P/E 59.54 और नवीन फ्लोरिन का P/E 73.95 है।


तत्व चिंतन SDAs केमिकल बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है। इसके अलावा सुपर कैपिसिटर बैटरी में उपयोग होने वाले Electrolyte salts के उत्पादन में भी कंपनी का अहम स्थान है और कंपनी की आमदनी में भी इसकी बड़ी हिस्सेदारी है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।