Tatva Chintan के शेयरों की आज BSE और NSE पर दमदार लिस्टिंग हुई है। कंपनी के शेयर अपने इश्यू प्राइस से 95 फीसदी प्रीमियम के साथ BSE पर 2111.80 रुपए पर लिस्ट हुए हैं। जबकि NSE पर Tatva Chintan के शेयर 2111.85 रुपए पर लिस्ट हुए हैं। कंपनी का इश्यू प्राइस 1073-1083 रुपए था।Tatva Chintan के शेयरों का लोअर सर्किट 1689.50 रुपए और अपर सर्किट 2534.20 रुपए है। NSE और BSE दोनों पर लोअर सर्किट और अपर सर्किट लगभग एक जैसा है।
