TCPL Packaging Share: 6 महीने में 60% चढ़ा शेयर लगा सकता है और छलांग, InCred ने दिया ₹5200 के ऊपर का टारगेट

TCPL Packaging Share Price: ब्रोकरेज फर्म 'इनक्रेड इक्विटीज' (InCred Equities) ने TCPL पैकेजिंग के शेयरों पर अपनी 'ADD' रेटिंग बरकरार रखी है। इसके लिए ₹5,270 का नया टारगेट प्राइस तय किया गया है

अपडेटेड Nov 10, 2026 पर 2:58 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
9 नवंबर तक, TCPL पैकेजिंग के शेयर ₹4,471 प्रति शेयर पर बंद हुए।

TCPL Packaging Share Price: ब्रोकरेज फर्म 'इनक्रेड इक्विटीज' (InCred Equities) ने TCPL पैकेजिंग के शेयरों पर अपनी 'ADD' रेटिंग बरकरार रखी है। इसके लिए ₹5,270 का नया टारगेट प्राइस तय किया गया है, जो 9 नवंबर को शेयर की ₹4,471 की क्लोजिंग कीमत से लगभग 18% की बढ़त की संभावना दिखाता है। ब्रोकरेज का यह पॉजिटिव नजरिया कंपनी के मुख्य कारोबार में आ रहे सुधार, सितंबर तिमाही के मजबूत प्रदर्शन और लिथियम-आयन बैटरी सेपरेटर फिल्म के कारोबार में कंपनी की प्रवेश करने की योजना पर आधारित है।

इनक्रेड इक्विटीज ने अपने रिसर्च रिपोर्ट में कहा है कि TCPL पैकेजिंग के पेपरबोर्ड और फ्लेक्सिबल पैकेजिंग दोनों ही सेगमेंट में ग्रोथ की रफ्तार बेहतर हुई है। इसके पीछे ग्राहकों की अच्छी मांग, बेहतर सेल्स मिक्स और कीमतों में बढ़ोतरी जैसे कारक हैं। ब्रोकरेज का यह भी मानना ​​है कि कंपनी का नया बैटरी सेपरेटर फिल्म का कारोबार लंबे समय में ग्रोथ को बढ़ावा दे सकता है, क्योंकि भारत में इलेक्ट्रिक वाहन और एनर्जी स्टोरेज इकोसिस्टम का विस्तार हो रहा है, जिससे नए अवसर पैदा हो रहे हैं।

ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी ने इसके लिए अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, 'TCPL एनर्जी मैटेरियल्स' (TCPL Energy Materials) बनाई है, जिसे 24 सितंबर, 2026 को निगमित (incorporate) किया गया था।


कंपनी की योजना अगले 18 महीनों में ₹125 करोड़ का निवेश करने की है, ताकि सालाना 70 मिलियन वर्ग मीटर की शुरुआती विनिर्माण क्षमता (manufacturing capacity) स्थापित की जा सके। यह क्षमता लगभग 6-8 GWh बैटरी सेल के उत्पादन के लिए पर्याप्त है, और इसका कमर्शियल उत्पादन वित्त वर्ष 2028 की चौथी तिमाही (Q4 FY28) से शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।

स्टॉक का परफॉर्मेंस

पिछले एक साल में TCPL पैकेजिंग के शेयरों ने शानदार रिटर्न दिया है। इसके पीछे कंपनी के बेहतर होते बिजनेस प्रदर्शन और विकास के मौकों में निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी मुख्य कारण रही है। 9 नवंबर तक, TCPL पैकेजिंग के शेयर ₹4,471 प्रति शेयर पर बंद हुए। पिछले एक हफ्ते में इसमें 4.9%, पिछले एक महीने में 4.59% और पिछले 6 महीनों में 60% की तेजी आई है। पिछले एक साल में यह स्टॉक 34.44% और तीन सालों में 111.86% चढ़ा है।

पिछले पांच वर्षों में इसका रिटर्न लगभग 701% रहा है, जो यह दिखाता है कि लंबे समय में इस स्टॉक ने निवेशकों के लिए काफी संपत्ति बनाई है।

Stocks To Buy: इस डिफेंस स्टॉक में मिल सकता है 47% का रिटर्न, कमजोर तिमाही नतीजों के बाद भी जेफरीज बुलिश, आखिर क्यों

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।