TCPL Packaging Share Price: ब्रोकरेज फर्म 'इनक्रेड इक्विटीज' (InCred Equities) ने TCPL पैकेजिंग के शेयरों पर अपनी 'ADD' रेटिंग बरकरार रखी है। इसके लिए ₹5,270 का नया टारगेट प्राइस तय किया गया है, जो 9 नवंबर को शेयर की ₹4,471 की क्लोजिंग कीमत से लगभग 18% की बढ़त की संभावना दिखाता है। ब्रोकरेज का यह पॉजिटिव नजरिया कंपनी के मुख्य कारोबार में आ रहे सुधार, सितंबर तिमाही के मजबूत प्रदर्शन और लिथियम-आयन बैटरी सेपरेटर फिल्म के कारोबार में कंपनी की प्रवेश करने की योजना पर आधारित है।
