TCS के शेयरों में जबरदस्त गिरावट से Top-10 वैल्यूएबल कंपनियों में से 6 फर्मों का मार्केट कैप 1.68 लाख करोड़ रुपए घटा

Share Market Update: पिछले हफ्ते 4 कंपनियों के मार्केट कैप में उछाल भी आया है। इस दौरान हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) का मार्केट कैप 17,128.52 करोड़ रुपए बढ़कर 6,03,551.26 करोड़ रुपए रहा।

अपडेटेड Jul 17, 2022 पर 11:33 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
BSE सेंसेक्स 11 जुलाई से 15 जुलाई के बीच 423.73 अंक यानी 0.78% गिरकर बंद हुआ

Share Market-Cap: पिछले हफ्ते शेयर बाजार में जबरदस्त उतारचढ़ाव रहा। इसका असर मार्केट के टॉप-10 सबसे वैल्यूएबल कंपनियों के मार्केट कैप पर पड़ा है। टॉप-10 कंपनियों में से 6 का कुल मार्केट कैप पिछले हफ्ते के कारोबार में 1,68,260.37 करोड़ रुपए तक घट गया है। इस गिरावट में सबसे बड़ा हाथ TCS के शेयरों का रहा। पिछले हफ्ते TCS के शेयरों में लगातार गिरावट देखी गई।

BSE सेंसेक्स 11 जुलाई से 15 जुलाई के बीच 423.73 अंक यानी 0.78% गिरकर बंद हुआ। इस दौरान TCS का मार्केट कैप 99,270.07 करोड़ रुपए घटकर 10,95,355.32 करोड़ रुपए पर आ गया। इस गिरावट की वजह रही कंपनी के कमजोर नतीजे। जून तिमाही के नतीजों में TCS बाजार की उम्मीदों को पूरा नहीं कर पाई जिससे उसके शेयरों की पिटाई हुई।

इसके अलावा IT की दूसरी दिग्गज कंपनी इंफोसिस के मार्केट कैप से 35,133.64 करोड़ रुपए बह गए। इसी के साथ इंफोसिस का मार्केट कैप अब 6,01,900.14 करोड़ रुपए रह गया है।

वहीं HDFC Bank का मार्केट कैप 18,172.43 करोड़ रुपए घटकर 7,57,659.72 करोड़ रुपए पर आ गया है। जबकि देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI का मार्केट कैप 8,433.76 कोरड़ रुपए घटकर 4,27,488.90 करोड़ रुपए रहा।


दूसरी कंपनियों के मार्केट कैप की बात करें तो HDFC का मार्केट कैप 4,091.62 करोड़ रुपए घटकर 4,02,121.99 करोड़ रुपए पर आ गया। जबकि ICICI Bank का मार्केट कैप 3,158.85 करोड़ रुपए घटकर 5,22,498.11 करोड़ रुपए रहा।

इन कंपनियों का मार्केट कैप बढ़ा

हालांकि पिछले हफ्ते 4 कंपनियों के मार्केट कैप में उछाल भी आया है। इस दौरान हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) का मार्केट कैप 17,128.52 करोड़ रुपए बढ़कर 6,03,551.26 करोड़ रुपए रहा।

वहीं Reliance Industries का मार्केट कैप 6,801.72 करोड़ रुपए बढ़कर 16,24,681.08 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। ITC का मार्केट कैप 1,318.81 करोड़ रुपए बढ़कर 3,62,327.81 करोड़ रुपए रहा। पिछले हफ्ते देश की सबसे बड़ी सरकारी बीमा कंपनी LIC के मार्केट कैप में भी तेजी आई। कंपनी का मार्केट कैप 316.25 करोड़ रुपए बढ़कर 4,48,157.71 पर टिका है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।