टॉप 10 कंपनियों में से 7 की मार्केट वैल्युएशन 1.29 लाख करोड़ रुपये बढ़ी; TCS सबसे आगे

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, आईसीआईसीआई बैंक और भारती एयरटेल की मार्केट वैल्युएशन में आई गिरावट

अपडेटेड Dec 05, 2021 पर 12:20 PM
tcs

देश की टॉप 10 कंपनियों में से 7 की मार्केट वैल्युएशन में पिछले हफ्ते 1,29,047.61 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, इस मामले में Tata Consultancy Services (TCS) सबसे आगे रही है। पिछले हफ्ते के दौरान, बीएसई बेंचमार्क में 589.31 अंकों यानी 1.03 फीसदी की मजबूती दर्ज की गई।

टॉप 10 लिस्ट में टाटा कंसल्टैंसी सर्विसेज, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया जहां गेनर्स में शामिल रहीं, वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, आईसीआईसीआई बैंक और भारती एयरटेल नुकसान में रहीं।

टाटा कंसल्टैंसी की वैल्युएशन 71,761 करोड़ रुपये बढ़ी

टाटा कंसल्टैंसी सर्विसेज की मार्केट वैल्युएशन 71,761.59 करोड़ रुपये बढ़कर 12,46,325.23 करोड़ रुपये हो गई। इन्फोसिस की वैल्युएशन 18,693.62 करोड़ रुपये बढ़कर 7,29,618.96 करोड़ रुपये हो गई। वहीं बजाज फाइनेंस की मार्केट वैल्युएशन 16,082.77 करोड़ रुपये बढ़कर 4,26,753.27 करोड़ रुपये हो गई और एचडीएफसी बैंक की 12,744.21 करोड़ रुपये बढ़कर 8,38,402.80 करोड़ रुपये हो गई।


एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैपिटलाइजेशन 5,393.86 करोड़ रुपये बढ़कर 5,01,562.84 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का 2,409.65 करोड़ रुपये बढ़कर 4,22,312.62 करोड़ रुपये हो गया।

हिंदुस्तान यूनिलीवर ने 1,961.91 करोड़ रुपये जोड़े और उसकी वैल्युएशन 5,50,532.73 हो गई।

भारती एयरटेल की वैल्युएशन में 10,489 करोड़ की गिरावट

इसके विपरीत, भारती एयरटेल की वैल्युएशन 10,489.77 करोड़ रुपये घटकर 3,94,519.78 करोड़ रुपये रह गई। आईसीआईसीआई बैंक की वैल्युएशन 3,686.55 करोड़ रुपये घटकर 4,97,353.36 करोड़ रुपये रह गई और रिलायंस इंडस्ट्रीज की 2,537.34 करोड़ रुपये घटकर 15,27,572.17 करोड़ रुपये रह गई।

रिलायंस इंडस्ट्रीज अभी भी देश की सबसे वैल्युएबल कंपनी बनी हुई है, जिसके बाद टाटा कंसल्टैंसी सर्विसेज, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और भारती एयरटेल हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।