Credit Cards

TCS Q2 Earnings Preview: कॉन्स्टेंट करेंसी आय में 1.25% और डॉलर आय में 1.5-2% बढ़त की उम्मीद

TCS Q2 Earnings:आशीष ने कहा कि दूसरी तिमाही में TCS की कॉन्स्टेंट करेंसी आय में 1.25 फीसदी, डॉलर आय में 1.5-2 फीसदी और रुपए में होने वाली आय में 2- 2.5 फीसदी की बढ़त देखने को मिल सकती है। दूसरी तिमाही में डील में उछाल का असर कंपनी की आय पर संभव है

अपडेटेड Oct 09, 2024 पर 3:10 PM
Story continues below Advertisement
TCS Q2 : बाजार जानकारों का कहना है कि TCS के दूसरी तिमाही के नतीजों में छोटी अवधि की डिमांड और प्राइसिंग पर मैनेजमेंट की कमेंट्री पर नजरें रहनी चाहिए

TCS Q2  Preview : दूसरी तिमाही के नतीजों की शुरूआत होने वाली है। बाजार की नजर कल शाम आने वाली TCS के नतीजों पर है। कैसे हो सकते हैं TCS के नतीजे यह बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के आशीष वर्मा ने कहा कि 30 सितंबर 2024 को खत्म हुई दूसरी तिमाही आईटी सेक्टर के लिए स्टेबल तिमाही हो सकती है। इस तिमाही में आईटी कंपनियां रिकवरी के रास्ते पर नजर आ सकती है। दूसरी तिमाही में IT कंपनियों से मजबूत ग्रोथ की उम्मीद है। BFSI और बड़ी डील्स का असर कंपनियों के ग्रोथ पर दिखना संभव है। नतीजों पर कंपनियों की कमेंट्री में सुधार के संकेत संभव हैं। इस अवधि में आईटी कंपनियों का डील फ्लो स्टेबल हो सकता है और सभी कंपनियों की आय ग्रोथ पॉजिटिव हो सकती है है।

TCS- Q2 अनुमान (QoQ)

आशीष ने कहा कि दूसरी तिमाही में TCS की कॉन्स्टेंट करेंसी आय में 1.25 फीसदी, डॉलर आय में 1.5-2 फीसदी और रुपए में होने वाली आय में 2- 2.5 फीसदी की बढ़त देखने को मिल सकती है। दूसरी तिमाही में डील में उछाल का असर कंपनी की आय पर संभव है। कंपनी की आय में BSNL डील और नॉर्थ अमेरिका डील का असर संभव है।


दूसरी तिमाही में TCS के EBIT मार्जिन में 20 बेसिस प्वाइंट का उछाल संभव है। इस अवधि में रुपये में कमजोरी का फायदा मार्जिन पर देखने को मिल सकता है। वहीं, कंपनी के मुनाफे में 3 फीसदी का उछाल मुमकिन है।

बाजार जानकारों का कहना है कि TCS के दूसरी तिमाही के नतीजों में छोटी अवधि की डिमांड और प्राइसिंग पर मैनेजमेंट की कमेंट्री पर नजरें रहनी चाहिए। इसके अलावा BFSI पर की जाने वाली कमेंट्री, UK में मंदी और डिस्क्रीशनरी खर्च पर भी फोकस रहना चाहिए। डील पाइपलाइन, नई डील की जानकारी और मार्जिन को लेकर उठाए गए कदमों के बारे में दी जाने वाली जानकारी पर भी बाजार की नजरें रहेंगी।

SBI के शेयरों में 2% से ज्यादा की तेजी, नोमुरा ने यहां से लगभग 25% की बढ़त की जताई उम्मीद

इस स्टॉक की आज की चाल पर नजर डालें तो 2.50 बजे के आसपास एनएसई पर ये शेयर 14.30 रुपए यानी 0.34 फीसदी की तेजी के साथ 4267 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा था। आज इंट्राडे में इसमें 4,295 रुपए का हाई देखने को मिला है। स्टॉक का वॉल्यूम 827,265 शेयर और मार्केट कैप 1,543,765 करोड़ रुपए के आसपास है। 1 हफ्ते में ये शेयर 0.53 फीसदी टूटा है। वहीं, 1 महीने में इसमें 4.09 फीसदी की गिरावट आई है। 1 साल में इस स्टॉक ने 17.29 फीसदी रिटर्न दिया है।

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Oct 09, 2024 3:09 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।