Credit Cards

TCS के नतीजों से इस हफ्ते होगी रिजल्ट सीजन की शुरुआत, जानिए IT कंपनियों के नतीजों पर क्या है नुवामा की राय

नुवामा का कहना है कि दूसरी तिमाही में Infosys की CC ग्रोथ +1.8% रह सकती है। वहीं, HCL Tech की CC ग्रोथ +1.5% रह सकती है। TechM की CC ग्रोथ +0.9% रह सकती है। जबकि, TCS की CC ग्रोथ +0.2% रह सकती है। Wipro की +0.1% रह सकती है

अपडेटेड Oct 06, 2025 पर 6:23 PM
Story continues below Advertisement
नुवामा का कहना है कि INFOSYS 1–3% का रेवेन्यू ग्रोथ डाइडेंस दे सकता है। वहीं, HCL TECH 3–5% का रेवेन्यू ग्रोथ डाइडेंस दे सकता है

TCS results : इस हफ्ते Q2 नतीजों के सीजन की शुरुआत होगी। 9 अक्टूबर को TCS और टाटा एलेक्सी (TATA ELXSI) के नतीजे आएंगे। एचसीएल टेक के नतीजे 13 अक्टूबर को आने वाले हैं। वहीं, टेक महिंद्रा और पर्सिस्टेंट के नतीजे 14 अक्टूबर को आने वाले हैं। इन्फोसिस और एलटीआईएम के नतीजे 16 अक्तूबर को आएंगे। दूसरी तिमाही में IT सेक्टर से क्या उम्मीदें हैं इस नजर डालें तो ब्रोकरेज फर्म नुवामा का कहना है कि दूसरी तिमाही के नतीजों में स्टैबिलटी आने का अनुमान है। पहली तिमाही में इस सेक्टर के प्रदर्शन पर टैरिफ से जुड़ी अनिश्चितता का असर दिखा था। तिमाही दर तिमाही के आधार पर दूसरी तिमाही में आईटी कंपनियों की कॉन्सटेंट करेंसी ग्रोथ (CC ग्रोथ) 0.5% से +6% के बीच रह सकती है। इंफोसिस, HCL टेक और टेक महिंद्रा से ठीठ-ठाक CC ग्रोथ की उम्मीद है।

IT सेक्टर: CC ग्रोथ का अनुमान

नुवामा का कहना है कि दूसरी तिमाही में Infosys की CC ग्रोथ +1.8% रह सकती है। वहीं, HCL Tech की CC ग्रोथ +1.5% रह सकती है। TechM की CC ग्रोथ +0.9% रह सकती है। जबकि, TCS की CC ग्रोथ +0.2% रह सकती है। Wipro की +0.1% रह सकती है।

इस अवधि में Coforge की CC ग्रोथ +6% रह सकती है। वहीं,  Persistent की CC ग्रोथ +3.7 रह सकती है। Hexaware की CC ग्रोथ +3.2 % रह सकती है। वहीं LTIM की CC ग्रोथ +1.9% रह सकती है। वहीं, वहीं Mphasis की CC ग्रोथ +1.3% रह सकती है।

IT सेक्टर के Q2 नतीजों पर नुवामा


IT सेक्टर के Q2 नतीजों पर नुवामा का कहना है कि मध्यम अवधि में टेक स्पेंडिंग में रिकवरी संभव है। आईटी कंपनियों के मार्जिन स्टेबल रह सकते हैं। सैलरी हाइक में देरी और कॉस्ट कंट्रोल से नतीजों का सपोर्ट मिल सकता है। इस सेक्टर में मजबूत डील इनफ्लो और रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस बरकरार है।

Experts Views : बाजार में तेजी का रुझान कायम, गिरावट पर खरीदारी और उछाल पर बिकवाली डे ट्रेडर्स के लिए होगी सबसे बेहतर रणनीति

नुवामा की टॉप पिक्स

नुवामा का कहना है कि INFOSYS 1–3% का रेवेन्यू ग्रोथ डाइडेंस दे सकता है। वहीं, HCL TECH 3–5% का रेवेन्यू ग्रोथ डाइडेंस दे सकता है। H1B वीजा फीस में बढ़ोतरी और टैरिफ की चिंता से जुड़ी अनिश्चितता  IT सेक्टर के लिए बड़ी चुनौतियां हैं। नुवामा की टॉप पिक्स में इन्फोसिस, टीसीएस, कोफोर्ज, पर्सिस्टेंट, एलटीआई मइंडट्री, एम्फैसिस और हेक्सावेयर शामिल हैं।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।