TCS Shares@Record High: फिसलने से पहले शेयर पहुंचे रिकॉर्ड हाई पर, चार्ट पर ऐसी है सेहत

TCS Shares@Record High: देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के शेयर 11 महीने में 38 फीसदी से अधिक उछलकर आज रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंच गए। हालांकि ढहते मार्केट में यह अपने लेवल को कायम नहीं रख सका और फिसल गया। जानिए ब्रोकरेज का क्या रुझान है और इस शेयर से मुनाफे के लिए कैसी स्ट्रैटेजी अपनानी चाहिए?

अपडेटेड Mar 13, 2024 पर 3:44 PM
घरेलू ब्रोकरेज फर्म एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने चार्ट पैटर्न के आधार पर TCS को 4450 रुपये के टारगेट प्राइस पर निवेश की सलाह दी है।

TCS Shares@Record High: घरेलू मार्केट में आज बिकवाली का भारी दबाव रहा। इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) औंधे मुंह गिर पड़े। आज निफ्टी पर किसी भी सेक्टर का इंडेक्स ग्रीन नहीं है। हालांकि दिन की शुरुआत में देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के शेयर रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए थे। हालांकि फिर कारोबार आगे बढ़ने पर यह भी निगेटिव सेंटिमेंट में फंस गया और एक फीसदी से अधिक टूट गया। दिन के आखिरी में BSE पर यह 1.02 फीसदी की कमजोरी के साथ 4148.40 रुपये (TCS Share Price) पर बंद हुआ है। इंट्र-डे में यह 4132.80 रुपये तक आ गया था और 4241.05 रुपये की रिकॉर्ड हाई तक पहुंचा था।

TCS के शेयरों में क्यों दिखा था खरीदारी का रुझान

घरेलू ब्रोकरेज फर्म एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने चार्ट पैटर्न के आधार पर इसे 4450 रुपये के टारगेट प्राइस पर निवेश की सलाह दी है। मंथली चार्ट पर इसने कई बार के रेजिस्टेंस लेवल 4 हजार रुपये के लेवल को पार कर दिया है। चार्ट पर यह शेयर हायर टॉप और हायर बॉटम बना रहा है जो इसके शेयरों के लिए बुलिश संकेत है। ऐसे में ब्रोकरेज ने इसमें 3950 रुपये के स्टॉप लॉस पर पैसे लगाने की सलाह दी थी। हालांकि आज कमजोर मार्केट सेंटिमेंट में यह भी फंस गया और मुनाफावसूली के दबाव में नीचे आ गया।


एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल

टीसीएस के शेयर पिछले साल 17 अप्रैल 2023 को एक साल के निचले स्तर 3070.30 रुपये पर थे। इस लेवल से 11 महीने में यह 38 फीसदी से अधिक उछलकर आज 13 मार्च 2024 को 4,241.05 रुपये पर पहुंच गया। यह इसके शेयरों के लिए रिकॉर्ड हाई लेवल है।

LTIMindtree में अभी और आएगी गिरावट? ब्रोकरेज ने इस कारण घटा दिया टारगेट प्राइस

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।