TCS Shares@Record High: घरेलू मार्केट में आज बिकवाली का भारी दबाव रहा। इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) औंधे मुंह गिर पड़े। आज निफ्टी पर किसी भी सेक्टर का इंडेक्स ग्रीन नहीं है। हालांकि दिन की शुरुआत में देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के शेयर रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए थे। हालांकि फिर कारोबार आगे बढ़ने पर यह भी निगेटिव सेंटिमेंट में फंस गया और एक फीसदी से अधिक टूट गया। दिन के आखिरी में BSE पर यह 1.02 फीसदी की कमजोरी के साथ 4148.40 रुपये (TCS Share Price) पर बंद हुआ है। इंट्र-डे में यह 4132.80 रुपये तक आ गया था और 4241.05 रुपये की रिकॉर्ड हाई तक पहुंचा था।
