Tech Mahindra 11 साल बाद बांट सकती है बोनस शेयर, अंतरिम डिविडेंड का भी हो सकता है ऐलान; 15 अक्टूबर को फैसला

Tech Mahindra ने इससे पहले साल 2015 में बोनस शेयर दिए थे। वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 15 रुपये के अंतरिम डिविडेंड और 36 रुपये प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड की घोषणा की थी। टेक महिंद्रा का जून 2026 तिमाही में कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 28.4 प्रतिशत बढ़ा था

अपडेटेड Oct 01, 2026 पर 12:45 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
जून 2026 तिमाही में Tech Mahindra के 7.1 लाख छोटे रिटेल शेयरहोल्डर थे।

IT कंपनी टेक महिंद्रा अपने शेयरहोल्डर्स को अंतरिम डिविडेंड और बोनस शेयरों का तोहफा दे सकती है। कंपनी का बोर्ड 15 अक्टूबर को मीटिंग करने वाला है। इस मीटिंग में जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही और अप्रैल-सितंबर 2026 छमाही के वित्तीय नतीजों पर चर्चा की जाएगी और इन्हें मंजूरी दी जाएगी। साथ ही बोनस शेयरों के प्रस्ताव पर भी चर्चा की जाएगी। इसके अलावा कंपनी वित्त वर्ष 2026-27 के लिए अंतरिम डिविडेंड की भी घोषणा कर सकती है।

कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 15 रुपये के अंतरिम डिविडेंड और 36 रुपये प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड की घोषणा की थी। टेक महिंद्रा 11 साल बाद बोनस शेयर बांटने वाली है। इससे पहले कंपनी ने साल 2015 में बोनस शेयर दिए थे। शेयरहोल्डर्स को हर 1 मौजूदा शेयर पर 1 नया शेयर बोनस के तौर पर मिला था।

अप्रैल-जून 2026 तिमाही में टेक महिंद्रा के 7.1 लाख छोटे रिटेल शेयरहोल्डर थे। इन शेयरहोल्डर्स की ऑथराइज्ड शेयर कैपिटल 2 लाख रुपये तक है। इनके पास कंपनी में 6.18 प्रतिशत हिस्सेदारी है। शेयर की फेस वैल्यू 5 रुपये है।


Tech Mahindra शेयर में पहले तेजी, बाद में गिरावट

टेक महिंद्रा के शेयर में 1 अक्टूबर को दिन में पहले तेजी और बाद में गिरावट दिखी। BSE पर शेयर ने पिछले बंद भाव से करीब 1.5 प्रतिशत तक उछलकर 1,555.40 रुपये का हाई और करीब 0.70 प्रतिशत गिरावट के साथ 1,522.15 रुपये का लो देखा। कंपनी मार्केट कैप 1.49 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है। कंपनी में जून 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 34.97 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। टेक महिंद्रा का शेयर 3 महीनों में 12 प्रतिशत चढ़ा है।

MTNL Share Price: 17% चढ़ा शेयर, ₹891 करोड़ में प्रॉपर्टी बेचने की मंजूरी का जश्न

जून तिमाही में मुनाफा 28 प्रतिशत बढ़ा

टेक महिंद्रा का अप्रैल-जून 2026 तिमाही में कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 28.4 प्रतिशत बढ़कर 1,465 करोड़ रुपये रहा था। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 17.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ करीब 15,712 करोड़ रुपये दर्ज किया गया था। डॉलर के लिहाज से रेवेन्यू 1,660 करोड़ डॉलर रहा, जो तिमाही आधार पर 2.2 प्रतिशत और सालाना आधार पर 6.1 प्रतिशत अधिक था।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।