IT कंपनी टेक महिंद्रा के शेयर में 16 अक्टूबर को अच्छी तेजी रही। दिन में शेयर पिछले बंद भाव से 9 प्रतिशत तक उछला और BSE पर कीमत 1,797 रुपये के हाई तक गई। बाद में शेयर 8 प्रतिशत से ज्यादा बढ़त के साथ 1788 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 1.75 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। एक दिन पहले कंपनी ने जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही और अप्रैल-सितंबर 2026 छमाही के वित्तीय नतीजे जारी किए थे। तिमाही के दौरान कंपनी का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 32.74 प्रतिशत बढ़कर 1,585.6 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले मुनाफा 1,194.5 करोड़ रुपये रहा था।
