Tech Mahindra share price: टेक महिंद्रा के शेयरों में इस साल बिकवाली का दौर रहा। 2022 में अब तक इस आईटी कंपनी के शेयर 40% तक टूट चुके हैं। यानी इस दौरान Tech Mahindra का शेयर प्राइस 1784 रुपए से गिरकर 1108 रुपए पर आ गया है। शुक्रवार को Tech Mahindra के शेयरों में हल्की तेजी रही। कंपनी के शेयर सुबह 10.20 पर 2.45% यानी 26 रुपए ऊपर 1105 रुपए पर ट्रेड कर रहे थे। शेयर बाजार के जानकारों के मुताबिक, विदेशी निवेशकों की बिकवाली की वजह से Tech Mahindra के शेयर कंसोलिडेटे हो गए हैं। कंसोलिडेशन के मायने हैं कि गिरावट के बाद शेयर निचले स्तर पर ही अटक गए हैं और उनमें तेजी नहीं आ पा रही है।
बाजार के जानकारों के मुताबिक दूसरी आईटी कंपनियों की तरह Tech Mahindra को भी कर्मचारियों की कमी से जूझना पड़ रहा है। कर्मचारियों के नौकरी छोड़ने की रफ्तार और FII की बिकवाली का असर कंपनी के शेयरों पर साफ नजर आ रहा है।
बाजार के जानकारों के मुताबिक दूसरी आईटी कंपनियों की तरह Tech Mahindra को भी कर्मचारियों की कमी से जूझना पड़ रहा है। कर्मचारियों के नौकरी छोड़ने की रफ्तार और FII की बिकवाली का असर कंपनी के शेयरों पर साफ नजर आ रहा है।
मार्च 2021 में Tech Mahindra में विदेशी निवेशकों की हिस्सेदारी 39.5% थी। यह मार्च 2022 में घटकर 34.3% पर आ गई है। अगर FII आगे भी बिकवाली करते हैं तो Tech Mahindra के शेयर गिरकर 1050 के लेवल पर आ सकते हैं। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह है कि वो 1000-1050 रुपए के बीच शेयरों में निवेश कर सकते हैं।
Tech Mahindra के शेयर प्राइस आउटलुक पर SMC Global के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट मुदित गोयल का कहना है कि टेक महिंद्रा के शेयर चार्ट पैटर्न पर कमजोर नजर आ रहे हैं। ऐसे में नियर टर्म में ये 1050 तक गिर सकते हैं।