Technical View: निफ्टी में 17,150 का लेवल अहम, इसके नीचे फिसला तो बाजार में आयेगी बड़ी गिरावट

निफ्टी में 17,150 का स्तर अगस्त का न्यूनतम स्तर के रूप में निफ्टी के लिए अहम सपोर्ट लेवल होगा और इस लेवल के टूटने पर इंडेक्स 17,000 से नीचे फिसल सकता है

अपडेटेड Sep 24, 2022 पर 12:54 PM
बैंक निफ्टी जब तक यह 40,000 से नीचे कारोबार करता रहता है, तब तक ये 39,250 और 38,888 के स्तर तक लुढ़क सकता है

अमेरिकी फेडरल रिजर्व और अन्य केंद्रीय बैंकों द्वारा आक्रामक रूप से पॉलिसी सख्त किए जाने के बाद मंदी की आशंकाओं में बढ़ोत्तरी हुई। इन सबके बीच ग्लोबल बाजारों की कमजोरी के चलते निफ्टी 23 सितंबर को भी गहरे लाल रंग में बंद हुआ। इंडेक्स 302 अंक या 1.7 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,327 पर बंद हुआ। पूरे हफ्ते के लिए यह 1.16 प्रतिशत गिरा। निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक बेयरिश कैंडल बनाया।

निफ्टी ने एक दिन में 300 से अधिक अंक की गिरावट के साथ 17,400-17,500 के महत्वपूर्ण सपोर्ट लेवल्स को तोड़ दिया।

सोमवार 26 सितंबर के लिए निफ्टी पर एक्सपर्ट की ट्रेडिंग सलाह


एक्सपर्ट ने कहा कि निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक बड़ा बेयरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। इंडेक्स केवल 50-डे सिंपल मूविंग एवरेज (17,340) और 50-डे एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (17,358) से नीचे बंद हुआ। इतना ही नहीं निफ्टी 30 अगस्त के गैप जोन (17,380-17,401) से भी नीचे फिसल गया।

एक्सपर्ट का कहना कि अगस्त का न्यूनतम स्तर 17,150 का स्तर निफ्टी के लिए अहम सपोर्ट लेवल होगा। अगर यह लेवल टूटता है तो इंडेक्स 17,000 से नीचे फिसल सकता है।

निफ्टी में 17,500 के स्ट्राइक और फिर 17,600 स्ट्राइक पर कॉल राइटिंग देखी गई। जबकि 17,300 के स्ट्राइक पर और 17,000 के स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखी गई।

Taking Stock: बाजार ने गंवाई साल 2022 की सारी बढ़त, सोमवार को कैसा रहेगा मार्केट का मिजाज

यह डेटा दर्शाता है कि निफ्टी के लिए तत्काल ट्रेडिंग रेंज 17,300-17,800 से गिर कर 17,000-17,600 पर आ गई।

सोमवार 26 सितंबर के लिए बैंक निफ्टी पर एक्सपर्ट की ट्रेडिंग सलाह

बैंक निफ्टी 40,429 पर निगेटिव खुला और 39,400 के स्तर तक फिसल गया। इंडेक्स 1,084 अंक या 2.7 प्रतिशत की गिरावट के साथ 39,546 पर बंद हुआ।

बैंक निफ्टी ने डेली स्केल पर एक बेयरिश कैंडल बनाया। इसने तीसरे सत्र के लिए लोअर हाई-लोअर लो फॉर्मेशन बनाया। इसने वीकली फ्रेम पर एक बेयरिश कैंडल बनाया। इसने पिछले तीन हफ्तों के अपने हायर हाई को नकार दिया।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के चंदन तापड़िया ने कहा कि बैंक निफ्टी जब तक यह 40,000 से नीचे रहता है, तब तक ये 39,250 और 38,888 के स्तर तक फिसल सकता है। वहीं ऊपर की तरफ इसमें 40,000 और 40,250 पर रेजिस्टेंस देखने को मिल रहा है।

(डिस्क्लेमरः  Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।