Technical View: बैंक निफ्टी 49,000 का बचाव करने में रहा नाकामयाब, जानें अगले हफ्ते कैसा रहेगा मार्केट का मिजाज
Nifty की चाल पर राय देते हुए HDFC Securities के नागराज शेट्टी कहा कि रेंज मूवमेंट के बीच निफ्टी का शॉर्ट टर्म रुझान कमजोर बना हुआ है। नागराज शेट्टी का कहना है कि निफ्टी में 23,400 से ऊपर की निर्णायक बढ़त ही बाजार में नए सिरे से खरीदारी का उत्साह पैदा कर सकती है। इंडेक्स में तत्काल सपोर्ट 23,100 के लेवल पर नजर आ रहा है
Bank Nifty की चाल पर Lakshmishree Investments के अंशुल जैन ने कहा कि इंडेक्स में 48,500 के प्रमुख सपोर्ट से नीचे का ब्रेक इसे 47,900 के निचले स्तर गिरा सकता है
Technical View: निफ्टी 50 अपनी पिछले तीन दिनों के बढ़त को गंवाते हुए एक कंसोलिडेटेड चरण में कारोबार करता दिखाई दिया। शुक्रवार को मंदड़ियों ने दलाल स्ट्रीट पर मजबूत नियंत्रण बनाए रखा। मोमेंटम इंडिकेटर्स में निगेटिव ट्रेंड के साथ इंडेक्स सभी प्रमुख मूविंग एवरेजेज से काफी नीचे कारोबार करता नजर आया। बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेस और टेक्नोलॉजी शेयरों में भारी बिकवाली का दबाव नजर आया। इसके कारण 17 जनवरी को इंडेक्स आधा प्रतिशत नीचे बंद हुआ। शॉर्ट टर्म मूविंग एवरेजेज के लॉन्गटर्म मूविंग एवरेजेज से नीचे गिरने से बाजार में निगेटिविटी और बढ़ गई।
एक्सपर्ट्स का कहना है कि जब तक इंडेक्स 23,350 से ऊपर एक निर्णायक क्लोजिंग नहीं देता है और इसके ऊपर बना रहता है तो 23,100 पर तत्काल सपोर्ट के साथ, आगामी सत्रों में कंसोलिडेशन जारी रह सकता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, 23,350 से ऊपर, 23,450 (50-वीक EMA) पर प्रारंभिक रेजिस्टेंस होने की उम्मीद है। इसके बाद रेजिस्टेंस 23,600 (20-डे EMA) पर होगा।
शुक्रवार को निफ्टी 50 गिरावट के साथ 23,277 पर खुला और पूरे सत्र में दबाव में रहा। बाजार के अंत में 109 अंक गिरकर 23,203 पर बंद हुआ। इंडेक्स ने डेली चार्ट पर लोअर शैडो के साथ एक बेयरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। ये पैटर्न निचले स्तरों पर बाईंग इंटरेस्ट के साथ-साथ हालिया उछाल में स्ट्रेंथ की कमी का संकेत दे रहा है।
13 जनवरी को दिखे पिछले ओपनिंग डाउनसाइड गैप ने अभी के लिए एक मजबूत रेजिस्टेंस के रूप में काम किया है। इस इंडेक्स लगभग 1 प्रतिशत नीचे गिर गया। इसने वीकली टाइमफ्रेम पर डोजी कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। ये बुल्स और बेयर्स के बीच अनिश्चितता का संकेत दे रहा है।
सोमवार 20 जनवरी को कैसी रह सकती है Nifty की चाल
HDFC Securities के नागराज शेट्टी के अनुसार, रेंज मूवमेंट के बीच निफ्टी का शॉर्ट टर्म रुझान कमजोर बना हुआ है।
उन्होंने कहा, "निफ्टी में 23,400 से ऊपर की निर्णायक बढ़त ही बाजार में नए सिरे से खरीदारी का उत्साह पैदा कर सकती है। इसमें तत्काल सपोर्ट 23,100 पर नजर आ रहा है।"
वीकली ऑप्शन डेटा से संकेत मिल रहा है कि 23,500 का लेवल निफ्टी 50 के लिए तत्काल रेजिस्टेंस रहने की उम्मीद है। इसमें 23,200 पर तत्काल सपोर्ट दिख रहा है।
सोमवार 20 जनवरी को कैसी रह सकती है Bank Nifty की चाल
बैंक निफ्टी ने पिछले तीन लगातार सत्रों की ऊपरी रैली के साथ-साथ हायर हाई-हायर लो फॉर्मेशन को निर्णायक रूप से नकार दिया है। इंडेक्स 738 अंक (1.5 प्रतिशत) गिरकर 48,541 पर आ गया। इंडेक्स ने डेली चार्ट पर एक बेयरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। यह सभी प्रमुख मूविंग एवरेजेज से काफी नीचे बना हुआ है जो कि कमजोरी का संकेत है।
वीकली टाइमफ्रेम पर, बैंकिंग इंडेक्स 0.4 प्रतिशत नीचे रहा। इंडेक्स ने एक लॉन्ग अपर शैडो और स्मॉल लोअर शैडो के साथ एक छोटा बुलिश कैंडल बनाया। ये पैटर्न उच्च स्तर पर वोलैटिलिटी का संकेत दे रहा है।
Lakshmishree Investments के अंशुल जैन ने कहा, "बैंक निफ्टी ने 8-डे मूविंग एवरेजेज को खारिज कर दिया। लेकिन 48,500 के प्रमुख सपोर्ट लेवल से ऊपर स्थिर रहा। इंडेक्स में इस स्तर से नीचे का ब्रेक इसे 47,900 के निचले स्तर तक ले जा सकता है।"
उन्होंने आगे कहा कि मौजूदा स्तर पर दिख रहे रेजिलेंस से कोई भी नई कमजोरी आने से पहले इंडेक्स के 49,600 तक उछलने की संभावना भी है।
इस बीच, इंडिया VIX, वोलैटिलिटी इंडेक्स, हायर जोन पर बना रहा। इससे तेजड़िये असहज हो गए। शुक्रवार को VIX 1.83 प्रतिशत बढ़कर 15.75 पर पहुंच गया। जबकि इस हफ्ते के दौरान यह 5.58 प्रतिशत ऊपर रहा।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)