Technical View: निफ्टी 50 अपनी पिछले तीन दिनों के बढ़त को गंवाते हुए एक कंसोलिडेटेड चरण में कारोबार करता दिखाई दिया। शुक्रवार को मंदड़ियों ने दलाल स्ट्रीट पर मजबूत नियंत्रण बनाए रखा। मोमेंटम इंडिकेटर्स में निगेटिव ट्रेंड के साथ इंडेक्स सभी प्रमुख मूविंग एवरेजेज से काफी नीचे कारोबार करता नजर आया। बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेस और टेक्नोलॉजी शेयरों में भारी बिकवाली का दबाव नजर आया। इसके कारण 17 जनवरी को इंडेक्स आधा प्रतिशत नीचे बंद हुआ। शॉर्ट टर्म मूविंग एवरेजेज के लॉन्गटर्म मूविंग एवरेजेज से नीचे गिरने से बाजार में निगेटिविटी और बढ़ गई।
