Get App

Technical View: शुक्रवार को तेजड़ियों ने की जोरदार वापसी, जानें सोमवार 26 मई को कैसा रह सकता है मार्केट का मूड

Technical View: तकनीकी रूप से, बाजार का ये एक्शन निफ्टी के लिए मामूली गिरावट के बाद निकट अवधि में हायर बॉटम बनाने का संकेत दे रहा है। डेली टाइम फ्रेम चार्ट पर हायर टॉप्स एंड बॉटम का तेजी का रुझान बरकरार है। HDFC Securities के नागराज शेट्टी ने कहा कि आने वाले हफ्ते में निफ्टी 25,100-25,200 के आसपास के अगले रेजिस्टेंस जोन की तरफ और ऊपर की ओर बढ़ सकता है। इसमें 24,615 पर तत्काल सपोर्ट दिख सकता है

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड May 24, 2025 पर 3:14 PM
Technical View: शुक्रवार को तेजड़ियों ने की जोरदार वापसी, जानें सोमवार 26 मई को कैसा रह सकता है मार्केट का मूड
बैंक निफ्टी पर Kotak Securities के अमोल अठावले ने कहा जब तक इंडेक्स 54,575 के स्तर से ऊपर कारोबार कर रहा है, तब तक बुलिश मोमेंटम जारी रहने की संभावना है। यदि इंडेक्स 54,575 से नीचे गिरता है तो अपट्रेंड कमजोर हो सकता है

Technical View: हाल ही में मुनाफावसूली के सत्रों के बाद शुक्रवार 23 मई को बाजार में बुल्स ने जोरदार वापसी की। इससे निफ्टी 50 उल्लेखनीय बढ़त के साथ 24,850 के महत्वपूर्ण रेजिस्टेंस स्तर पर पहुंच गया। हफ्ते के दौरान, इंडेक्स ने 20-डे एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) के पास 24,462 पर सपोर्ट प्राप्त किया। इसने 5-डे और 10-डे ईएमए से ऊपर के लेवल को भी पुनः हासिल किया। निफ्टी 24,640 पर खुला और पूरे दिन अपने ऊपर की ओर बढ़ते हुए 24,909 के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया। बाजार के अंत में इंडेक्स 243 अंक या 0.99 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,853 पर बंद हुआ। इससे डेली चार्ट पर एक लंबा बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बना।

सोमवार 26 मई को कैसी रह सकती है निफ्टी की चाल

तकनीकी रूप से, बाजार का ये एक्शन निफ्टी के लिए मामूली गिरावट के बाद निकट अवधि में हायर बॉटम बनाने का संकेत दे रहा है। डेली टाइम फ्रेम चार्ट पर हायर टॉप्स एंड बॉटम का तेजी का रुझान बरकरार है।

हालांकि, वीकली बेसिस पर, निफ्टी में 0.67 प्रतिशत की गिरावट आई। इससे वीकली चार्ट पर लॉन्ग लोअर शैडो के साथ एक बेयरिश कैंडल बन गया। ये पैटर्न गिरावट पर खरीदारी का संकेत दे रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें