Technical View: बुल्स ने निफ्टी को 200 ईएमए से ऊपर पहुंचाया, जानिये 6 अप्रैल को कैसा रहेगा मार्केट का मिजाज

LKP Securities के रूपक डे ने कहा कि डेली चार्ट पर निफ्टी ने फॉलिंग चैनल ब्रेकआउट दिया है। इंडेक्स कई दिनों के बाद अहम 200 डीएमए से ऊपर कारोबार कर रहा है। इससे बढ़ती हुई तेजी का संकेत मिल रहा है। इंडेक्स ऊपर की तरफ 17,800 की ओर बढ़ सकता है। निफ्टी के 17,350 से नीचे फिसलने तक वर्तमान तेजी जारी रह सकती है

अपडेटेड Apr 05, 2023 पर 6:26 PM
मोतीलाल ओसवाल के चंदन तापड़िया ने कहा कि बैंक निफ्टी को 41,250 के लेवल और 41,500 के लेवल की ओर बढ़ने के लिए 40,750 के स्तर से ऊपर टिकना होगा

निफ्टी ने आज लगातार चौथे सत्र के लिए अपनी ऊपर की यात्रा को और बढ़ाया। 5 अप्रैल को इंडेक्स ने डेली चार्ट पर एक लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है। इसकी वजह ये रही कि ट्रेडर्स ने मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की कल होने वाली बैठक में घोषित होने वाले परिणाम से पहले सकारात्मक रवैया अपनाया। इंडेक्स 17,422 पर उच्च खुला। ये आज पूरे कारोबार के दौरान 17,571 के इंट्राडे के उच्च स्तर के करीब बना रहा। अंत में इंडेक्स निर्णायक रूप से अपने 200-डे ईएमए (एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज - 17,514) के साथ-साथ 200-डे एसएमए (सिंपल मूविंग एवरेज - 17,500) से ऊपर बंद हुआ। जो एक पॉजिटिव संकेत है। आज ये इंडेक्स यह 159 अंक या 0.91 प्रतिशत बढ़कर 17,557 पर पहुंच गया।

गुरूवार 6 अप्रैल को कैसी रहेगी की निफ्टी की चाल

LKP Securities के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रूपक डे ने कहा, 'डेली चार्ट पर निफ्टी ने फॉलिंग चैनल ब्रेकआउट दिया है। इसके अलावा इंडेक्स कई दिनों के बाद महत्वपूर्ण 200 डीएमए से ऊपर चला गया है। ये इसमें बढ़ती हुई तेजी का सुझाव दे रहा है।'


मोमेंटम ऑसिलेटर RSI (रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स) इस समय बुलिश क्रॉसओवर में है। ये और बढ़ रहा है। जो निकट अवधि के लिए सकारात्मक मोमेंटम का सुझाव देता है। ऊपर की तरफ इंडेक्स 17,800 की ओर बढ़ सकता है। निफ्टी के 17,350 से नीचे आने तक मौजूदा तेजी बनी रह सकती है।

गुरूवार 6 अप्रैल को कैसी रहेगी की निफ्टी की चाल

बैंक निफ्टी पॉजिटिव नोट पर 40,972 के स्तर पर खुला। लेकिन इसमें कंसोलिडेशन बना रहा। इसके बाद सत्र के फर्स्ट हाफ में धीरे-धीरे 40,800 के स्तर की ओर बढ़ गया। इसके अहम सपोर्ट जोन से हल्की खरीदारी देखी गई। इसने 41,071 की ओर अपना कदम बढ़ाया। ये इंट्राडे का उच्च स्तर था। पॉजिटिव जोन में 186 अंकों की बढ़त के साथ इंडेक्स 40,999 पर बंद होने में कामयाब रहा।

इंडेक्स ने डेली स्केल पर एक लॉन्ग लोअर शैडो के साथ एक स्मॉल-बॉडीड बुलिश कैंडल बनाया। इसकी वजह ये रही कि निचले जोन में खरीदारी दिखाई दे रही थी। ये इंडेक्स पिछले चार सत्रों के लिए हायर हाई - हायर लो बना रहा है।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के चंदन तापड़िया ने कहा "बैंक निफ्टी को 41,250 और फिर 41,500 के स्तर की ओर बढ़ने के लिए 40,750 के स्तर से ऊपर बने रहना होगा। जबकि निगेटिव तरफ यानी कि गिरावट आने पर इसमें 40,750 और फिर उसके बाद 40,500 के स्तर पर सपोर्ट नजर आ रहा है।"

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।