इंडेक्स के कुछ हैवीवेट शेयरों में बिकवाली के कारण निफ्टी आज यानी कि 18 अप्रैल को दूसरे दिन निचले स्तर पर बंद हुआ। लेकिन टेक्नोलॉजी, फार्मा और बैंकों में खरीदारी ने नुकसान को कुछ कम कर दिया। निफ्टी 17,766.60 पर खुलने के बाद जो कि दिन का उच्चतम स्तर भी रहा, इसने पहले घंटे में ही बढ़त गंवा दी। इसने शेष सत्र के लिए गिरावट पर कारोबार किया। यह 17,610 के दिन के निचले स्तर तक फिसल गया। लेकिन 47 अंकों की गिरावट के साथ 17,660 पर बंद हुआ। इंडेक्स पिछले सत्र की सीमा के भीतर कारोबार करता रहा। इंडेक्स ने डेली चार्ट पर एक बेयरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया।
निफ्टी दोनों दिन 17,600 का बचाव करने में कामयाब रहा। ये लेवल सपोर्ट के रूप में काम कर सकता है। इसके बाद 17,500 अगल सपोर्ट होगा। जबकि 17,700-17,850 पर रेजिस्टेंस मिलने की उम्मीद है। एक्सपर्ट्स ने कहा कि अगर इंडेक्स इससे आगे जाता है तो यह 18,000 तक चढ़ सकता है।
बुधवार 19 अप्रैल को कैसी रहेगी निफ्टी की चाल
HDFC Securities के नागराज शेट्टी ने कहा "तकनीकी रूप से हम रेजिस्टेंस पर ओवलैपिंग निगेटिव कैंडल्स को देख रहे हैं। बाजार 17,600 स्तरों के तत्काल सपोर्ट के ऊपर बना हुआ है। इस तरह की ओवरलैपिंग कैंडल्स और लोअर शैडो फॉर्मेशन बाजार में वापसी करने के लिए बुल्स के इरादे का संकेत देता है।"
इसमें शॉर्ट टर्म ट्रेंड अस्थिर रहता है और मीडियम अपट्रेंड की स्थिति बरकरार रह सकती है।
इंडेक्स के अपसाइड मोमेंटम को फिर से शुरू करने से पहले इसमें एक या दो सत्रों के लिए कंसोलिडेशन की संभावना है। उन्होंने कहा कि इसमें तत्काल सपोर्ट 17,600-17,500 पर है।
इंडेक्स के ऑप्शन डेटा के मुताबिक निफ्टी आने वाले सत्रों में 17,400-18,000 के दायरे में कारोबार करता दिख सकता है।
बुधवार 19 अप्रैल को कैसी रहेगी बैंक निफ्टी की चाल
बैंक निफ्टी सकारात्मक नोट पर 42,407 पर खुला। लेकिन एक संकीर्ण दायरे में 2.6 अंक बढ़कर 42,265 पर बंद हुआ। इसने डेली स्केल पर एक बेयरिश कैंडलस्टिक या इनसाइड बार पैटर्न बनाया। यह पिछले दिन की सीमा के भीतर कारोबार करता रहा।
Motilal Oswal Financial Services के चंदन तापड़िया ने कहा कि इंडेक्स को 42,600 की ओर बढ़ने के लिए 42,000 से ऊपर टिकना होगा। फिर इसमें 42,750 के स्तर भी देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें गिरावट आने पर बैंक निफ्टी को 41,750 पर सपोर्ट मिलेगा। इसके बाद 41,600 पर सपोर्ट मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)