Get App

Technical View: निफ्टी ने बनाया बेयरिश कैंडल, बुधवार 19 अप्रैल को रेंज-बाउंड ट्रेड की संभावना

एक्सपर्टस का कहना है कि दोनों दिन निफ्टी 17,600 का बचाव करने में कामयाब रहा। ये लेवल इंडेक्स में सपोर्ट के रूप में काम करता दिख सकता है। इसके बाद 17,500 अगला सपोर्ट नजर आ सकता है। निफ्टी में 17,700-17,850 पर रेजिस्टेंस दिखने की उम्मीद है। अगर इंडेक्स इससे ऊपर चढ़ता है तो यह 18,000 तक पहुंच सकता है

Sunil Matkarअपडेटेड Apr 18, 2023 पर 6:39 PM
Technical View: निफ्टी ने बनाया बेयरिश कैंडल, बुधवार 19 अप्रैल को रेंज-बाउंड ट्रेड की संभावना
Motilal Oswal Financial Services के चंदन तापड़िया ने कहा कि बैंक निफ्टी को 42,600 की ओर बढ़ने के लिए 42,000 से ऊपर टिके रहना होगा

इंडेक्स के कुछ हैवीवेट शेयरों में बिकवाली के कारण निफ्टी आज यानी कि 18 अप्रैल को दूसरे दिन निचले स्तर पर बंद हुआ। लेकिन टेक्नोलॉजी, फार्मा और बैंकों में खरीदारी ने नुकसान को कुछ कम कर दिया। निफ्टी 17,766.60 पर खुलने के बाद जो कि दिन का उच्चतम स्तर भी रहा, इसने पहले घंटे में ही बढ़त गंवा दी। इसने शेष सत्र के लिए गिरावट पर कारोबार किया। यह 17,610 के दिन के निचले स्तर तक फिसल गया। लेकिन 47 अंकों की गिरावट के साथ 17,660 पर बंद हुआ। इंडेक्स पिछले सत्र की सीमा के भीतर कारोबार करता रहा। इंडेक्स ने डेली चार्ट पर एक बेयरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया।

निफ्टी दोनों दिन 17,600 का बचाव करने में कामयाब रहा। ये लेवल सपोर्ट के रूप में काम कर सकता है। इसके बाद 17,500 अगल सपोर्ट होगा। जबकि 17,700-17,850 पर रेजिस्टेंस मिलने की उम्मीद है। एक्सपर्ट्स ने कहा कि अगर इंडेक्स इससे आगे जाता है तो यह 18,000 तक चढ़ सकता है।

बुधवार 19 अप्रैल को कैसी रहेगी निफ्टी की चाल

HDFC Securities के नागराज शेट्टी ने कहा "तकनीकी रूप से हम रेजिस्टेंस पर ओवलैपिंग निगेटिव कैंडल्स को देख रहे हैं। बाजार 17,600 स्तरों के तत्काल सपोर्ट के ऊपर बना हुआ है। इस तरह की ओवरलैपिंग कैंडल्स और लोअर शैडो फॉर्मेशन बाजार में वापसी करने के लिए बुल्स के इरादे का संकेत देता है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें