Technical View: निफ्टी ने बनाया डोजी पैटर्न, 17,800 के ऊपर टिका तो दिखेगी तेज रैली

Kotak Securities के श्रीकांत चौहान ने कहा कि डेली चार्ट पर निफ्टी ने एक छोटा डोजी कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है। ये पैटर्न बुल्स और बेयर्स के बीच अनिश्चितता का संकेत देता है। इंडेक्स अगर 17,720 से नीचे फिसलता है तो इसमें छोटा इंट्राडे करेक्शन देखने को मिल सकता है। ये 17,670-17,625 के स्तर तक लुढ़क सकता है

अपडेटेड Apr 25, 2023 पर 6:06 PM
Motilal Oswal के चंदन तापड़िया ने कहा कि बैंक निफ्टी को 43,000 की ओर बढ़ने के लिए 42,500 के स्तर से ऊपर टिकना होगा

निफ्टी आज 25 अप्रैल को मोटे तौर पर लगभग 50 अंकों की सीमा में ट्रेड करने के बाद अंत में मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ। इससे डेली चार्ट पर डोजी कैंडलस्टिक पैटर्न बन गया। ये पैटर्न आगे बाजार के रुझान के लिए बुल्स और बेयर्स के बीच रस्साकशी का संकेत दे रहा है। जबकि इंडेक्स क्लोजिंग बेसिस पर 17,800 के लेवल पर टिकने में नाकामयाब रहा है। इंडेक्स 17,762 पर ऊपर खुला। इसके बाद 17,717 के इंट्राडे लो पर पहुंच गया। लेकिन शुरुआती घंटे के बाद नुकसान की भरपाई की। इसके बाद शेष सत्र में उच्चतर कारोबार करता रहा। यह 26 अंक बढ़कर 17,769 पर बंद हुआ। लगातार दूसरे सत्र के लिए ऊपर की ओर और हायर हाई और हायर लो बनाया। ये एक सकारात्मक संकेत है।

बुधवार 26 अप्रैल को कैसी रहेगी निफ्टी की चाल

इसलिए यदि इंडेक्स 17,800 से ऊपर मजबूती से बना रहता है तो निफ्टी 17,860 और 17,900-18,000 के पहले के उच्च स्तर की ओर चढ़ सकता है। वहां कुछ मुनाफावसूली होने की संभावना है। जबकि 17,500-17,600 महत्वपूर्ण सपोर्ट स्तर बना हुआ है। ऐसा एक्सपर्ट्स ने कहा है।


Kotak Securities के श्रीकांत चौहान ने कहा “डेली चार्ट पर निफ्टी ने एक छोटा डोजी कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है। ये बुल्स और बेयर्स के बीच अनिर्णय का संकेत देता है।अगर इंडेक्स 17,720 से नीचे फिसल जाता है तो इसमें छोटा इंट्राडे करेक्शन देखने को मिल सकता है। इस स्थिति में ये 17,670-17,625 के स्तर तक गिर सकता है।"

फाइनेंस और फार्मा स्टॉक्स में डीलर्स ने कराई बंपर खरीदारी, शॉर्ट टर्म में मिलेगा मोटा मुनाफा

दूसरी तरफ 17,820 के ऊपर जाने के बाद ही एक ताजा अपट्रेंड लहर संभव है। इस ब्रेकआउट के बाद इंडेक्स के 17,900-17,925 तक पहुंचने की संभावना बढ़ जाएगी।

बुधवार 26 अप्रैल को कैसी रहेगी बैंक निफ्टी की चाल

बैंक निफ्टी पॉजिटिव नोट पर 42,732 पर खुला। सत्र के पहले भाग में धीरे-धीरे दिन के उच्च स्तर 42,866 पर पहुंच गया। हालांकि दिन चढ़ने के साथ 42,650 से 42,800 के स्तर के बीच 150 अंकों के सीमित दायरे में मजबूती से कारोबार करता रहा। यह 43 अंकों की बढ़त के साथ 42,679 पर बंद हुआ। डेली चार्ट पर छोटे आकार का बेयरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया।

Motilal Oswal Financial Services के चंदन तापड़िया ने कहा कि इंडेक्स ने पिछले दो सत्रों से हायर हाई और हायर लो बनाना शुरू कर दिया है। ये सपोर्ट धीरे-धीरे ऊपर की तरफ शिफ्ट हो रहा है। अब इसे 43,000 की ओर बढ़ने के लिए 42,500 के स्तर से ऊपर टिकना होगा। इसके बाद ये 43,200 के स्तर तक चढ़ सकता है। जबकि नीचे गिरने पर इसमें 42,250 से 42,000 के स्तर पर सपोर्ट नजर आ सकता है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।