निफ्टी आज 25 अप्रैल को मोटे तौर पर लगभग 50 अंकों की सीमा में ट्रेड करने के बाद अंत में मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ। इससे डेली चार्ट पर डोजी कैंडलस्टिक पैटर्न बन गया। ये पैटर्न आगे बाजार के रुझान के लिए बुल्स और बेयर्स के बीच रस्साकशी का संकेत दे रहा है। जबकि इंडेक्स क्लोजिंग बेसिस पर 17,800 के लेवल पर टिकने में नाकामयाब रहा है। इंडेक्स 17,762 पर ऊपर खुला। इसके बाद 17,717 के इंट्राडे लो पर पहुंच गया। लेकिन शुरुआती घंटे के बाद नुकसान की भरपाई की। इसके बाद शेष सत्र में उच्चतर कारोबार करता रहा। यह 26 अंक बढ़कर 17,769 पर बंद हुआ। लगातार दूसरे सत्र के लिए ऊपर की ओर और हायर हाई और हायर लो बनाया। ये एक सकारात्मक संकेत है।
