Technical View: निफ्टी ने बनाया हैमर पैटर्न, 28 फरवरी को कैसा रहेगा मार्केट का मिजाज

बैंक निफ्टी ने ब्रॉडर मार्केट से अच्छा प्रदर्शन दिखाया। Motilal Oswal Financial Services चंदन तापड़िया ने कहा कि बैंक निफ्टी को 40,500 और उसके आगे 40,750 के स्तर की बढ़ने के लिए 40,250 के स्तर से ऊपर टिकना होगा। उन्होंने कहा कि बैंक निफ्टी में नीचे की ओर 39,800 पर सपोर्ट है। उसके बाद इसमें 39,600 के स्तर पर सपोर्ट नजर आ रहा है

अपडेटेड Feb 27, 2023 पर 8:06 PM
निफ्टी पर राय देते हुए ओशो कृष्णन ने कहा कि 17,350 के नीचे बंद होने पर निफ्टी 17,200-17,100 जोन तक फिसल सकता है। ऊपर की तरफ चढ़ने पर इसमें 17,550-17,600 पर रेजिस्टेंस नजर आता है

निफ्टी सातवें दिन निचले स्तर पर कारोबार कर रहा था। लेकिन बाजार 27 फरवरी को आखिरी घंटों की खरीदारी की वजह से गिरावट को कम करने में कामयाब रहा। आखिर में निफ्टी 73 अंक गिरकर 17,393 पर बंद हुआ। इंडेक्स आज निचले स्तर पर खुला। उसके बाद पूरे सत्र के दौरान दबाव में रहा। इसने एक लॉन्ग लोअर शैडो के साथ बेयरिश कैंडल बनाया। ये पैटर्न डेली चार्ट पर हैमर पैटर्न फॉर्मेशन जैसा दिखता था। डाउनट्रेंड में हैमर पैटर्न आम तौर पर बुलिश रिवर्सल का संकेत देता है। इंडेक्स जो 200-डे मूविंग एवरेज (17,376), बजट डे के निचले स्तर 17,353 से से नीचे फिसल गया। ये दिन के निचले स्तर 17,299 पर आ गया।

एक्सपर्ट्स ने कहा है कि इंडेक्स के लिए 17,500-17,600 रेजिस्टेंस के तौर पर काम करेगा। उनके मुताबिक 17,300-17,350 का स्तर सपोर्ट जोन के रूप में काम करेगा। इसमें ऊपर या नीचे किसी भी तरफ ब्रेकआउट आने से बाजार को स्पष्ट दिशा मिलेगी।

मंगलवार 28 फरवरी को कैसी रहेगी निफ्टी की चाल


Angel One के ओशो कृष्णन ने कहा तकनीकी रूप से चार्ट मेक-या-ब्रेक जोन में है। इसमें किसी भी स्थिति के लिए तैयार रहने की आवश्यकता है। "हालांकि इसने तकनीकी चार्ट पर 'हैमर' कैंडल बनाया। इसे लगभग 200 एसएमए (सिंपल मूविंग एवरेज) के आस-पास बिक्री से पलटने की आशा की किरण के रूप में देखा जा सकता है।"

उन्होंने कहा कि 17, 451 के दिन के उच्च स्तर के ऊपर फॉलोअप बाईंग से निकट अवधि में ट्रेंड रिवर्सल देखने को मिल सकता है।

ओशो कृष्णन ने आगे कहा कि 17,350 के नीचे बंद होने से इंडेक्स 17,200-17,100 जोन तक गिर जाएगा। जबकि ऊपर की तरफ इसमें 17,550-17,600 रेजिस्टेंस देखने को मिल सकता है।

Sanofi India के शेयर में मजबूत मुनाफे की वजह से दिखी 7 महीने की सबसे बड़ी इंट्राडे बढ़त

मंगलवार 28 फरवरी को कैसी रहेगी बैंक निफ्टी की चाल

बैंक निफ्टी आज 39,820 पर खुला। इसके बाद ये 39,745 के निचले स्तर पर पहुंच गया। हालाँकि यह जल्दी रिकवर हो गया। शेष सत्र में 40,371 के इंट्राडे हाई पर पहुंचने के लिए एक अपट्रेंड में बना रहा।

इंडेक्स ने 200-डे एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (40,009) पर सपोर्ट लिया। ये लगभग 400 अंक चढ़कर 40,307 पर पहुंच गया। जिससे बुलिश Engulfing कैंडल बनाया। ये पैटर्न डेली स्केल पर एक बुलिश रिवर्सल पैटर्न होता है।

बैंक निफ्टी ने ब्रॉडर मार्केट से ऑउटपरफॉर्म किया। Motilal Oswal Financial Services चंदन तापड़िया ने कहा "अब इसे 40,500 और फिर 40,750 के स्तर की ओर उछाल के लिए 40,250 के स्तर से ऊपर बने रहना होगा। जबकि इसमें नीचे की ओर 39,800 के बाद 39,600 के स्तर पर सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।"

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।