Get App

Technical View: निफ्टी ने बनाया हैमर पैटर्न, 28 फरवरी को कैसा रहेगा मार्केट का मिजाज

बैंक निफ्टी ने ब्रॉडर मार्केट से अच्छा प्रदर्शन दिखाया। Motilal Oswal Financial Services चंदन तापड़िया ने कहा कि बैंक निफ्टी को 40,500 और उसके आगे 40,750 के स्तर की बढ़ने के लिए 40,250 के स्तर से ऊपर टिकना होगा। उन्होंने कहा कि बैंक निफ्टी में नीचे की ओर 39,800 पर सपोर्ट है। उसके बाद इसमें 39,600 के स्तर पर सपोर्ट नजर आ रहा है

Sunil Matkarअपडेटेड Feb 27, 2023 पर 8:06 PM
Technical View: निफ्टी ने बनाया हैमर पैटर्न, 28 फरवरी को कैसा रहेगा मार्केट का मिजाज
निफ्टी पर राय देते हुए ओशो कृष्णन ने कहा कि 17,350 के नीचे बंद होने पर निफ्टी 17,200-17,100 जोन तक फिसल सकता है। ऊपर की तरफ चढ़ने पर इसमें 17,550-17,600 पर रेजिस्टेंस नजर आता है

निफ्टी सातवें दिन निचले स्तर पर कारोबार कर रहा था। लेकिन बाजार 27 फरवरी को आखिरी घंटों की खरीदारी की वजह से गिरावट को कम करने में कामयाब रहा। आखिर में निफ्टी 73 अंक गिरकर 17,393 पर बंद हुआ। इंडेक्स आज निचले स्तर पर खुला। उसके बाद पूरे सत्र के दौरान दबाव में रहा। इसने एक लॉन्ग लोअर शैडो के साथ बेयरिश कैंडल बनाया। ये पैटर्न डेली चार्ट पर हैमर पैटर्न फॉर्मेशन जैसा दिखता था। डाउनट्रेंड में हैमर पैटर्न आम तौर पर बुलिश रिवर्सल का संकेत देता है। इंडेक्स जो 200-डे मूविंग एवरेज (17,376), बजट डे के निचले स्तर 17,353 से से नीचे फिसल गया। ये दिन के निचले स्तर 17,299 पर आ गया।

एक्सपर्ट्स ने कहा है कि इंडेक्स के लिए 17,500-17,600 रेजिस्टेंस के तौर पर काम करेगा। उनके मुताबिक 17,300-17,350 का स्तर सपोर्ट जोन के रूप में काम करेगा। इसमें ऊपर या नीचे किसी भी तरफ ब्रेकआउट आने से बाजार को स्पष्ट दिशा मिलेगी।

मंगलवार 28 फरवरी को कैसी रहेगी निफ्टी की चाल

Angel One के ओशो कृष्णन ने कहा तकनीकी रूप से चार्ट मेक-या-ब्रेक जोन में है। इसमें किसी भी स्थिति के लिए तैयार रहने की आवश्यकता है। "हालांकि इसने तकनीकी चार्ट पर 'हैमर' कैंडल बनाया। इसे लगभग 200 एसएमए (सिंपल मूविंग एवरेज) के आस-पास बिक्री से पलटने की आशा की किरण के रूप में देखा जा सकता है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें