निफ्टी ने आज से अप्रैल सीरीज की शुरुआत की। वित्तीय वर्ष 2022-23 के आखिरी दिन निफ्टी उच्च स्तर पर बंद हुआ। आज बेंचमार्क इंडेक्स में नवंबर के बाद से सबसे बड़ी सिंगल डे रैली देखी गई। एशियाई बाजारों में ब्रॉड-बेस्ड खरीदारी और अपट्रेंड की वजह से बाजार में रैली नजर आई। इंडेक्स ने 17,210 पर एक मजबूत गैप-अप ओपनिंग की। इसने पूरे सत्र में 17,200 अंक से ऊपर रहकर दिन के उच्च स्तर 17,382 को छुआ। यह दिन के अंत में 17,360 के लेवल पर बंद हुआ। इसने 10 मार्च के बाद से 279 अंक या 1.63 प्रतिशत की बढ़त के साथ उच्चतम क्लोजिंग दर्ज की। रैली ने निफ्टी को जुलाई 2022 के बाद से सबसे बड़ा साप्ताहिक बढ़त पोस्ट करने में मदद की। वित्त वर्ष 2023 के आखिरी महीने के लिए ये पॉजिटिव रहा।
इंडेक्स ने डेली और वीकली चार्ट पर एक लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक बनाया। जबकि मंथली टाइमफ्रेम पर एक हाई वेव फॉर्मेशन बना। ये फॉर्मेंशन पिछले तीन महीनों में तीन ब्लैक क्रो फॉर्मेशन के बाद बना है।
अगले हफ्ते कैसी रहेगी निफ्टी की चाल
13-दिनों के कंसोलिडेशन के ऊपर मजबूत क्लोजिंग और 17,250 से ऊपर ब्रेकआउट दिखने के बाद अब इंडेक्स में 17,500 पर अगला रेजिस्टेंस दिखने की उम्मीद है। आने वाले सत्रों में 17,000-16,800 के स्तर पर महत्वपूर्ण सपोर्ट देखने को मिल सकता है।
LKP Securities के रूपक डे ने कहा, "डेली चार्ट पर इंडेक्स हालिया कंसोलिडेशन से ऊपर चला गया है। ये इसमें और वृद्धि का संकेत दे रहा है। मोमेंटम ऑसिलेटर आरएसआई (रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स) ने तेजी के क्रॉसओवर में प्रवेश किया है।"
रूपक ने कहा कि जब तक इंडेक्स 17,200 से ऊपर टिकता है, तब तक ट्रेंड में मजबूती रहेगी। उच्च स्तर पर अगला महत्वपूर्ण स्तर 17,500-17,600 है। जहां मंदड़िये इंतजार कर रहे होंगे।
अगले हफ्ते कैसी रहेगी बैंक निफ्टी की चाल
बैंक निफ्टी में 300 अंकों से ज्यादा की गैप अप ओपनिंग देखने को मिली। इसके बाद लगभग 700 अंकों की तेजी के साथ 40,609 पर बंद हुआ। इसने डेली और वीकली स्केल पर एक मजबूत बुलिश कैंडल बनाया। इसके अलावा मंथली टाइमफ्रेस पर एक हाई वेव पैटर्न बनाया।
Motilal Oswal Financial Services के चंदन तापड़िया ने कहा कि इसने दो हफ्ते के बाद वीकली स्केल पर लोअर हाई स्तर को भी नकार दिया। अब इसे 40,850 और फिर 41,250 की ओर बढ़ने के लिए 40,400 से ऊपर बने रहना होगा। वहीं इसमें गिरावट आने पर इंडेक्स को 40,250 पर और फिर 40,000 के स्तर पर सपोर्ट मिलेगा।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)