निफ्टी में आज सीधे पांचवें सत्र के लिए गिरावट बढ़ती नजर आई। आज 23 फरवरी को अस्थिरता के बीच निफ्टी चार महीने के निचले स्तर पर बंद हुआ। एफएंडओ की फरवरी एक्सपायरी के दिन, आरबीआई और यूएस फेड की आक्रामक कमेंट्री के बीच निवेशकों ने सतर्क रवैया अपनाया। निफ्टी आज 17,575 पर ऊपर खुलने के बाद दिन के निचले स्तर 17,455 पर फिसल गया। लेकिन इसके बाद तुरंत सुबह ही रिवर्सल दिखाते हुए 17,620 के इंट्राडे हाई को छूने के ऊपर बढ़ गया। हालांकि इंडेक्स अपनी रिकवरी को बनाए रखने में नाकामयाब रहा। इसने अपना मोमेंटम गंवा दिया। यह बाजार के आखिर में 43 अंकों की गिरावट के साथ 17,511 पर बंद हुआ। ये स्तर 18 अक्टूबर, 2022 के बाद से सबसे निचला स्तर है।
शुक्रवार 24 फरवरी को कैसी रहेगी निफ्टी की चाल
एक्सपर्ट्स का कहना है कि इंडेक्स 17,500 पर सपोर्ट लेता दिख रहा है। यहां पर अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट बिल्ड-अप नजर आ रहा है। अगर आने वाले सत्रों में इंडेक्स इस स्तर को बनाए रखता है तो यह 17,700-17,800 की ओर चढ़ सकता है। हालांकि इस स्तर को तोड़ने पर इंडेक्स 200 डेली मूविंग एवरेज यानी कि 17,362 के स्तर तक फिसल सकता है।
LKP Securities के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रूपक डे ने कहा, 'इसके आगे 17,455 का निचला स्तर गिरावट की सूरत में निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट के रूप में काम कर सकता है।'
उन्होंने ने कहा कि 17,450 से नीचे एक निर्णायक गिरावट इंडेक्स को 17,200-17,150 तक गिरा सकती है। लेकिन यदि स्तर बना रहता है, तो निफ्टी 17,750-17,850 तक चढ़ सकता है। यहां फॉलिंग चैनल का अपर बैंड नजर आ रहा है।
शुक्रवार 24 फरवरी को कैसी रहेगी बैंक निफ्टी की चाल
बैंक निफ्टी ने आज रेंज-बाउंड कारोबार किया और फ्लैट नोट पर बंद हुआ। ये 6 अंक बढ़कर 40,002 पहुंच गया। इसमें पांच दिनों की गिरावट के बाद डेली चार्ट पर एक लॉन्ग लोअर शैडो के साथ Doji पैटर्न बना। ये बाजार की रुझान के बारे में बुल्स और बेयर्स के बीच अनिश्चितता का संकेत देता है। इसमें निचले स्तरों पर खरीदारी का सपोर्ट नजर आया। जो उछाल की संभावना का संकेत दे रहा था।
बैंक निफ्टी पिछले पांच सत्रों से डेली स्केल पर लोअर हाई, लोअर लो बना रहा है। इसमें ट्रेडिंग रेंज धीरे-धीरे नीचे की ओर सरक रही है।
Motilal Oswal Financial Services के चंदन तापड़िया ने कहा “जब तक यह 40,250 के स्तर से नीचे रहता है। इसमें कमजोरी 39,750 के बाद 39,600 जोन की ओर देखने को मिल सकती है। जबकि ऊपर की तरफ रेजिस्टेंस 40,250 के स्तर पर 40,500 के स्तर पर देखा जा रहा है।”
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )