तेजड़ियों और मंदड़ियों के बीच की लड़ाई वीकली एक्सपायरी के दिन आखिरकार तेजड़ियों के पक्ष में समाप्त हुई। निफ्टी ने दिन के निचले स्तर से लगभग 100 अंक की रिकवरी की। कल 13 अप्रैल को लगातार नौवें कारोबारी सत्र के लिए ये बढ़त के साथ बंद हुआ। इंडेक्स मामूली रूप से नीचे 17,807 पर खुला। ये धीरे-धीरे 17,730 के निचले स्तर पर पहुंच गया। हालांकि इंडेक्स ने सत्र के बाद के हिस्से में अच्छी रिकवरी दिखाई। निफ्टी 15.60 अंक ऊपर 17,828 पर बंद होने से पहले 17,842 के स्तर तक चढ़ गया था। इंडेक्स ने डेली चार्ट पर लॉन्ग लोअर शैडो के साथ छोटी बॉडी वाला बुलिश कैंडल बनाया है। ये निचले स्तर पर सपोर्ट-आधारित मजबूत खरीदारी का संकेत देता है। वहीं निफ्टी ने हफ्ते के लिए 1.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की। इसने वीकली टाइमफ्रेम पर लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। इसने लगातार तीसरे हफ्ते के लिए हायर हाई हायर लो बनाया।
