टेलीकॉम की तेजी अभी तो शुरू हुई है, ऑटो और ऑटो एंसिलरी शेयर भी पकड़ेंगे रफ्तार : अजय श्रीवास्तव

अजय की सलाह है कि बाजार में पैसे बनाने के लिए सेक्टर और कंपनी का सही तरीके से चुनाव करें। ये देखें की आपको किस इंडस्ट्री में निवेश करना है फिर वहां पर फोकस करें

अपडेटेड Jul 03, 2024 पर 8:02 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अजय श्रीवास्तव की राय है कि मिडकैप में कमाई के लिए सेक्टर रोटेशन जरूरी है। आगे ऑटो, ऑटो एंसिलरी और इंजीनियरिंग में ग्रोथ की काफी संभावना है

बिग मार्केट वॉयस में आज बाजार पर बात करने के लिए सीएनबीसी-आवाज़ के साथ जुड़े डायमेंशन्स कॉर्पोरेट फाइनेंस सर्विसेज के एमडी अजय श्रीवास्तव। अजय कॉरपोरेट और फाइनेंशियल रीस्ट्रक्चरिंग में बड़ा नाम हैं। ये सिटी बैंक के साथ काम कर चुके हैं। अजय IIM बैंगलोर से PGDM हैं। इन्होंने 1995 में डायमेंशन्स की स्थापना की।

 बैंक शेयरों का प्रदर्शन दूसरे सेक्टरों का तुलना में आगे भी रहेगा कमजोर 

अजय ने इस बातचीत में कहा कि इस समय बाजार में बैंकिंग शेयरों की वैल्यूएशन सबसे कम है। बैंक शेयर काफी अंडर इन्वेस्टेड हो गए थे। बढ़ते बाजार के साथ बैंक शेयर भी बढ़ेंगे लेकिन बैंक शेयरों का प्रदर्शन दूसरे सेक्टरों का तुलना में आगे भी कमजोर रहेगा। क्योंकि बैंकों की मूल समस्या अभी भी बनी हुई है। वह है इनकी रॉ मटेरियाल कॉस्ट का महंगा होना और कॉरपोरेट डिमांड का घट जाना। बैंकों की सारी डिमांड आजकल पर्सनल लोन पर टिकी हुई है। इससे अलावा इस सेक्टर पर आरबीआई की तरफ से रेग्युलेटरी जोखिम भी है। इसी वजह से बैंकिंग सेक्टर का वैल्यूएशन बाजार से काफी पीछे चल रही है।


 AMC और इंश्योरेंस काराबोर वाली कंपनियां काफी अच्छी

अजय की सलाह है कि बाजार में पैसे बनाने के लिए सेक्टर और कंपनी का सही तरीके से चुनाव करें। ये देखें की आपको किस इंडस्ट्री में निवेश करना है फिर वहां पर फोकस करें। इसके अलावा स्टॉक और इंडस्ट्री के मोमेंटम पर भी फोकस करें। आज के माहौल में अजय को AMC और इंश्योरेंस काराबोर वाली कंपनियां काफी अच्छी लग रही हैं।

Gainers & losers : एक्सपायरी के दिन निफ्टी बैंक ने भरा बाजार में जोश, इन शेयरों में रही सबसे ज्यादा हलचल

 मिडकैप में कमाई के लिए सेक्टर रोटेशन जरूरी

अजय श्रीवास्तव की राय है कि मिडकैप में कमाई के लिए सेक्टर रोटेशन जरूरी है। आगे ऑटो, ऑटो एंसिलरी और इंजीनियरिंग में ग्रोथ की काफी संभावना है। मैन्युफैक्चरिंग एक्सपोर्ट को यूरोप से बूस्ट मिलेगा। नॉन-फेरस शेयरों में तेजी बढ़ेगी। मेटल में नॉन-फेरस शेयरों में बने रहने की सलाह है।

अजय का ये भी मानना है कि भारतीय जेनरिक फार्मा में बेहतरीन रिटर्न संभव है। अब फार्मा में बाजार से ज्यादा रिटर्न संभव नहीं है।

टेलीकॉम में आगे जोरदार तेजी की उम्मीद

अजय का कहना है कि हॉस्पिटल कंपनियां अच्छा करती रहेंगी। हॉस्पिटल में मोनोपॉली का फायदा मिलता है। टेलीकॉम में तेजी का रास्ता अभी तो शुरु हुआ है। टेलीकॉम में आगे जोरदार तेजी की उम्मीद है। टेलीकॉम में प्राइस वार खत्म हो गया है। आगे टैरिफ और बढ़ेगा। व्हाइट गुड्स स्पेस में AC सेगमेंट अच्छा करेगा। व्हाइट गुड्स में ड्यूरेबल की डिमांड पर दबाव देखने को मिलेगा।

 

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें। 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।