Get App

CarTrade Tech: टेमासेक ने बेच दिए ₹470 करोड़ के शेयर, हिस्सेदारी घटकर रह गई 3.08%

CarTrade Tech: ताजा सौदे के बाद, कारट्रेड में मैकरिची इनवेस्टमेंट्स के जरिए टेमासेक की हिस्सेदारी 6.82 प्रतिशत से घटकर 3.08 प्रतिशत रह गई है। कंपनी में पूरी 100 प्रतिशत हिस्सेदारी पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास है

Curated By: Ritika Singhअपडेटेड Nov 07, 2026 पर 10:44 AM
CarTrade Tech: टेमासेक ने बेच दिए ₹470 करोड़ के शेयर, हिस्सेदारी घटकर रह गई 3.08%
CarTrade Tech में शेयर बिक्री 2,583 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर की गई।

सिंगापुर की सरकारी निवेश फर्म टेमासेक ने ओपन मार्केट ट्रांजेक्शन के जरिए कारट्रेड टेक में लगभग 4 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची है। यह डील 470 करोड़ रुपये में हुई। BSE पर उपलब्ध बल्क डील डेटा के अनुसार, टेमासेक ने अपनी सहयोगी कंपनी 'मैकरिची इनवेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड' के जरिए कारट्रेड टेक के 18.20 लाख शेयर बेचे। ये शेयर कंपनी की 3.74 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर हैं। बिक्री 2,583 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर की गई। इससे डील की कुल वैल्यू 470.10 करोड़ रुपये हो गई।

इस ताजा सौदे के बाद, कारट्रेड में मैकरिची इनवेस्टमेंट्स के जरिए टेमासेक की हिस्सेदारी 6.82 प्रतिशत से घटकर 3.08 प्रतिशत रह गई है। शेयर खरीदने वालों में अमेरिका के कैपिटल ग्रुप की इकाई 'स्मॉलकैप वर्ल्ड फंड इंक' और नॉर्वे का गवर्नमेंट पेंशन फंड ग्लोबल शामिल है। इन्होंने मिलकर कारट्रेड के 17.23 लाख से ज्यादा शेयर 445 करोड़ रुपये में खरीदे हैं।

CarTrade Tech का शेयर एक सप्ताह में 23 प्रतिशत चढ़ा

कारट्रेड टेक के शेयर की वर्तमान कीमत BSE पर 2,699.30 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 13100 करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। यह BSE 1000 इंडेक्स का हिस्सा है। शेयर एक सप्ताह में 23 प्रतिशत और 6 महीनों में लगभग 50 प्रतिशत चढ़ा है। 2 साल में कीमत 126 प्रतिशत मजबूत हुई है। वहीं 3 साल में 283 प्रतिशत चढ़ी है। कंपनी में पूरी 100 प्रतिशत हिस्सेदारी पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें