Texmaco Rail Q1 Results: रेलवे इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनी Texmaco Rail & Engineering ने जून तिमाही में मिले-जुले नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 67% बढ़कर ₹50 करोड़ हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹30 करोड़ था।
Texmaco Rail Q1 Results: रेलवे इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनी Texmaco Rail & Engineering ने जून तिमाही में मिले-जुले नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 67% बढ़कर ₹50 करोड़ हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹30 करोड़ था।
हालांकि, कंपनी का रेवेन्यू 17% घटकर ₹757 करोड़ रह गया। एक साल पहले यह ₹911 करोड़ था। वहीं, EBITDA 19.6% घटकर ₹57 करोड़ रहा। इसके बावजूद ऑपरेटिंग मार्जिन करीब 8% पर स्थिर रहा। इससे पता चलता है कि बिक्री कम होने के बावजूद कंपनी ने मुनाफे को बेहतर बनाए रखा।
कारोबार दोगुना करने की तैयारी
टेक्समैको रेल के मैनेजिंग डायरेक्टर सुदीप्त मुखर्जी पहले ही बता चुके हैं कि Texmaco Rail अगले 3 से 5 साल में अपना कारोबार दोगुना करना चाहती है।
कंपनी अब सिर्फ रेलवे बिजनेस पर निर्भर नहीं रहना चाहती। इसके लिए वह डिफेंस, मोबिलिटी सिस्टम्स और हाई-वैल्यू इंजीनियरिंग जैसे नए कारोबारों पर तेजी से फोकस कर रही है। हालांकि, दशक के आखिर तक भी कंपनी की कुल ग्रोथ में रेलवे बिजनेस की हिस्सेदारी करीब 50% रहने की उम्मीद है।
डिफेंस कारोबार में बड़ा निवेश करेगी
Texmaco Rail ने डिफेंस कारोबार में शुरुआती तौर पर करीब ₹200 करोड़ निवेश करने की योजना बनाई है।
कंपनी का फोकस कम कीमत वाले प्रोडक्ट्स के बजाय हाई-टेक और स्पेशलाइज्ड डिफेंस प्रोडक्ट्स पर रहेगा। इससे कंपनी आत्मनिर्भर भारत अभियान का फायदा उठाना चाहती है।
दक्षिण अफ्रीका से मिला बड़ा ऑर्डर
मई में Texmaco Rail को दक्षिण अफ्रीका की एक ट्रेन ऑपरेटिंग कंपनी से ₹4,045 करोड़ से ज्यादा का बड़ा ऑर्डर मिला था।
इस ऑर्डर के तहत कंपनी 2,235 से ज्यादा फ्रेट वैगन और 30 डीजल लोकोमोटिव सप्लाई करेगी। इसके साथ 15 साल का मेंटेनेंस कॉन्ट्रैक्ट भी प्रस्तावित है, जिससे कंपनी को लंबे समय तक कमाई का मौका मिलेगा।
Texmaco Rail का शेयर नतीजों से पहले सोमवार को 1.7% की बढ़त के साथ ₹113.30 पर बंद हुआ।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।