Get App

Texmaco Rail Q1 Results: रेल कंपनी का मुनाफा 67% उछला, डिफेंस कारोबार में भी उतरने की तैयारी

Texmaco Rail Q1 Results: रेलवे कंपनी Texmaco Rail का जून तिमाही मुनाफा 67% बढ़ा। कंपनी अब डिफेंस और हाई-वैल्यू इंजीनियरिंग में विस्तार की तैयारी कर रही है। दक्षिण अफ्रीका से मिला ₹4,045 करोड़ का ऑर्डर भी आने वाले वर्षों की ग्रोथ का बड़ा आधार बन सकता है। जानिए पूरी डिटेल।

Curated By: Suneel Kumarअपडेटेड Aug 03, 2026 पर 5:23 PM
Texmaco Rail Q1 Results: रेल कंपनी का मुनाफा 67% उछला, डिफेंस कारोबार में भी उतरने की तैयारी
Texmaco Rail का शेयर नतीजों से पहले सोमवार को 1.7% की बढ़त के साथ ₹113.30 पर बंद हुआ।

Texmaco Rail Q1 Results: रेलवे इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनी Texmaco Rail & Engineering ने जून तिमाही में मिले-जुले नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 67% बढ़कर ₹50 करोड़ हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹30 करोड़ था।

हालांकि, कंपनी का रेवेन्यू 17% घटकर ₹757 करोड़ रह गया। एक साल पहले यह ₹911 करोड़ था। वहीं, EBITDA 19.6% घटकर ₹57 करोड़ रहा। इसके बावजूद ऑपरेटिंग मार्जिन करीब 8% पर स्थिर रहा। इससे पता चलता है कि बिक्री कम होने के बावजूद कंपनी ने मुनाफे को बेहतर बनाए रखा।

कारोबार दोगुना करने की तैयारी

टेक्समैको रेल के मैनेजिंग डायरेक्टर सुदीप्त मुखर्जी पहले ही बता चुके हैं कि Texmaco Rail अगले 3 से 5 साल में अपना कारोबार दोगुना करना चाहती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें