Textile stocks: विश्लेषकों का मानना है कि कपड़ा सेक्टर (टेक्सटाइल सेक्टर) एक नई कहानी बुन रहा है। कपड़ा कंपनियों के लिए वित्त वर्ष 2023 एक मुश्किल वर्ष था। इस अवधि में मांग में गिरावट के चलते ये सेक्टर दबाव में रहा। खुदरा विक्रेताओं के पास बहुत ज्यादा इन्वेंट्री थी। आपूर्ति सीमित थी, साथ ही कपास की कीमतें बढ़ रही थीं। लेकिन अब स्थितियों में सुधार देखने को मिल रहा है। जिसको देखते हुए बाजार के जानकार उम्मीद कर रहे हैं कि टेक्सटाइल स्टॉक्स का सबसे बुरा दौर खत्म हो गया है और जल्द ही मांग में सुधार के साथ इनके अच्छे दिन आते नजर आएंगे।
