Get App

Textile stocks: गोकलदास, वर्धमान, अरविंद समेत ये टेक्सटाइल शेयर 6% तक टूटे, सरकार ने 50% घटाया इनसेंटिव

Textile stocks: भारतीय टेक्सटाइल कंपनियों के शेयरों में आज 24 फरवरी को भारी गिरावट देखने को मिली। गोकलदास एक्सपोर्ट्स, वर्धमान टेक्सटाइल और अरविंद लिमिटेड समेत कई कंपनियों के शेयर 6% तक टूट गए। यह गिरावट इस खबर के बाद आई कि सरकार ने एक्सपोर्ट इनसेंटिव स्कीम,  RoDTEP के तहत मिलने वाले ड्यूटी लाभ को आधा करने का फैसला किया है। इस खबर के बाद निवेशकों ने बाजार खुलते ही इन शेयरों में बिकवाली शुरू कर दी

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Feb 24, 2026 पर 12:13 PM
Textile stocks: गोकलदास, वर्धमान, अरविंद समेत ये टेक्सटाइल शेयर 6% तक टूटे, सरकार ने 50% घटाया इनसेंटिव
Textile stocks: एक्सपोर्ट इनसेंटिव में कटौती से टेक्सटाइल कंपनियों के मुनाफे पर असर पड़ सकता है

Textile stocks: भारतीय टेक्सटाइल कंपनियों के शेयरों में आज 24 फरवरी को भारी गिरावट देखने को मिली। गोकलदास एक्सपोर्ट्स, वर्धमान टेक्सटाइल और अरविंद लिमिटेड समेत कई कंपनियों के शेयर 6% तक टूट गए। यह गिरावट इस खबर के बाद आई कि सरकार ने एक्सपोर्ट इनसेंटिव स्कीम,  RoDTEP के तहत मिलने वाले ड्यूटी लाभ को आधा करने का फैसला किया है। इस खबर के बाद निवेशकों ने बाजार खुलते ही इन शेयरों में बिकवाली शुरू कर दी।

किन शेयरों में कितनी गिरावट?

सुबह 10 बजे के करीब, वर्धमान टेक्सटाइल्स का शेयर 6.2% गिरा हुआ था। अरविंद में 5.8% की गिरावट दर्ज की गई, जबकि गोकलदास एक्सपोर्ट्स के शेयर 5.5% नीचे कारोबार कर रहे था। इसके अलावा इंडो काउंट इंडस्ट्रीज, वेलस्पन लिविंग और किटेक्स गारमेंट्स के शेयरों में भी 2.5% से 3% तक की कमजोरी देखी गई।

निवेशकों की चिंता इस बात को लेकर है कि एक्सपोर्ट इनसेंटिव में कटौती से कंपनियों के मुनाफे पर असर पड़ सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें