Textile Stocks: मोतीलाल ओसवाल 8 टेक्सटाइल शेयरों पर बुलिश, 40% तक तेजी का टारगेट दिया

Textile Stocks: टेक्सटाइल सेक्टर में बेहतर नतीजों के बाद मोतीलाल ओसवाल ने आठ शेयरों पर टारगेट जारी किए हैं। Gokaldas Exports में सबसे ज्यादा 40% की तेजी की उम्मीद जताई है। इसके अलावा अरविंद, वर्धमान और Trident जैसी कंपनियों का टारगेट भी दिया है। जानिए डिटेल।

अपडेटेड Nov 18, 2026 पर 3:04 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
मोतीलाल ओसवाल को उम्मीद है कि टेक्सटाइल सेक्टर की ग्रोथ आगे भी 15% से ऊपर बनी रह सकती है।

Textile Stocks: टेक्सटाइल सेक्टर की कंपनियों के लिए सितंबर तिमाही के नतीजे अच्छे रहे हैं। बेहतर ऑर्डर, बिक्री की ऊंची कीमतों और मांग में सुधार से कई कंपनियों के रेवेन्यू और मुनाफे में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई।

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने टेक्सटाइल सेक्टर की कंपनियों पर अपनी रिपोर्ट जारी की है। इसमें Gokaldas Exports, Arvind और Pearl Global जैसे शेयरों में अच्छी तेजी की संभावना जताई गई है।

किस शेयर का कितना टारगेट?


मोतीलाल ओसवाल ने अपनी रिपोर्ट में टेक्सटाइल सेक्टर की आठ कंपनियों के मंगलवार के बंद भाव और टारगेट प्राइस दिए हैं। इसमें सबसे ज्यादा तेजी की संभावना Gokaldas Exports में जताई गई है। इसके बाद Arvind और Pearl Global का नंबर है।

कंपनी मौजूदा भाव (₹) टारगेट प्राइस (₹) संभावित तेजी
Gokaldas Exports
714 1,000 40%
Arvind 511 670 31%
Pearl Global 1,368 1,600 17%
Indo Count Industries
550 635 15%
Vardhman Textiles
527 570 8%
KPR Mill 1,217 1,250 3%
Welspun Living 266 275 3%
Trident 24 24 2%

Gokaldas Exports और Arvind में सबसे ज्यादा तेजी की उम्मीद

ब्रोकरेज की सूची में Gokaldas Exports सबसे ऊपर है। इसका मौजूदा भाव ₹714 है और टारगेट प्राइस ₹1,000 रखा गया है। इस हिसाब से शेयर में करीब 40% तेजी की संभावना है। वहीं, Arvind के लिए ₹670 का टारगेट दिया गया है। इसमें करीब 31% की बढ़त का अनुमान है।

Pearl Global के शेयरों में करीब 17% तेजी की गुंजाइश है। कंपनी ने दूसरी तिमाही में भी अच्छा प्रदर्शन किया। इसकी बिक्री से मिलने वाली कीमत में करीब 20% और वॉल्यूम में 15% की बढ़ोतरी हुई।

Indo Count Industries भी ब्रोकरेज की पसंद

होम टेक्सटाइल सेगमेंट में मोतीलाल ओसवाल ने Indo Count Industries को पसंद किया है। इसमें करीब 15% तेजी की संभावना है। कंपनी को नए कारोबार की ग्रोथ का फायदा मिला। इसके कोर कारोबार में बिक्री से मिलने वाली कीमत सालाना आधार पर करीब 19% बढ़ी, जबकि वॉल्यूम में 11% की बढ़ोतरी हुई।

Vardhman Textiles के लिए ₹570 का टारगेट दिया गया है। इसके मौजूदा भाव ₹527 के मुकाबले करीब 8% तेजी का अनुमान है। वहीं, KPR Mill, Welspun Living और Trident में संभावित तेजी 2% से 3% के दायरे में है।

आगे कैसा रहेगा सेक्टर का प्रदर्शन?

मोतीलाल ओसवाल को उम्मीद है कि टेक्सटाइल सेक्टर की ग्रोथ आगे भी 15% से ऊपर बनी रह सकती है। फैब्रिक, अपैरल और होम टेक्सटाइल कंपनियों के मार्जिन में धीरे-धीरे सुधार आने का अनुमान है। हालांकि, स्पिनिंग कंपनियों के मार्जिन सामान्य स्तर पर लौट सकते हैं, क्योंकि कॉटन यार्न स्प्रेड में मौजूदा बढ़त टिकाऊ नहीं भी रह सकती।

आगे निवेशकों को कॉटन की कीमतों, माल ढुलाई और ईंधन की लागत के साथ अमेरिका और यूरोप से मिलने वाले ऑर्डर पर नजर रखनी होगी।

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।