Get App

Textile Stocks: मोतीलाल ओसवाल 8 टेक्सटाइल शेयरों पर बुलिश, 40% तक तेजी का टारगेट दिया

Textile Stocks: टेक्सटाइल सेक्टर में बेहतर नतीजों के बाद मोतीलाल ओसवाल ने आठ शेयरों पर टारगेट जारी किए हैं। Gokaldas Exports में सबसे ज्यादा 40% की तेजी की उम्मीद जताई है। इसके अलावा अरविंद, वर्धमान और Trident जैसी कंपनियों का टारगेट भी दिया है। जानिए डिटेल।

Curated By: Suneel Kumarअपडेटेड Nov 18, 2026 पर 3:04 PM
Textile Stocks: मोतीलाल ओसवाल 8 टेक्सटाइल शेयरों पर बुलिश, 40% तक तेजी का टारगेट दिया
मोतीलाल ओसवाल को उम्मीद है कि टेक्सटाइल सेक्टर की ग्रोथ आगे भी 15% से ऊपर बनी रह सकती है।

Textile Stocks: टेक्सटाइल सेक्टर की कंपनियों के लिए सितंबर तिमाही के नतीजे अच्छे रहे हैं। बेहतर ऑर्डर, बिक्री की ऊंची कीमतों और मांग में सुधार से कई कंपनियों के रेवेन्यू और मुनाफे में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई।

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने टेक्सटाइल सेक्टर की कंपनियों पर अपनी रिपोर्ट जारी की है। इसमें Gokaldas Exports, Arvind और Pearl Global जैसे शेयरों में अच्छी तेजी की संभावना जताई गई है।

किस शेयर का कितना टारगेट?

मोतीलाल ओसवाल ने अपनी रिपोर्ट में टेक्सटाइल सेक्टर की आठ कंपनियों के मंगलवार के बंद भाव और टारगेट प्राइस दिए हैं। इसमें सबसे ज्यादा तेजी की संभावना Gokaldas Exports में जताई गई है। इसके बाद Arvind और Pearl Global का नंबर है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें