बैंकिंग सेक्टर में मजबूती बरकरार, बैंकों की एसेट क्वालिटी में भी हुआ सुधार : RBI

इस रिपोर्ट के मुताबिक शेड्यूल्ड कमर्शियल बैंकों में डिपॉजिट्स और क्रेडिट ग्रोथ डबल डिजिट में रही, हालांकि ये FY24 के मुकाबले कम है। शेड्यूल्ड कमर्शियल बैंकों का कैपिटल टू रिस्क-वेटेड एसेट रेशियो मार्च में 17.4 फीसदी और सितंबर में 17.2 फीसदी रहा

अपडेटेड Dec 30, 2025 पर 10:41 AM
Story continues below Advertisement
आरबीआई की रिपोर्ट के मुताबिक मार्च में ग्रॉस NPA 2.2 फीसदी और सितंबर में 2.1 फीसदी रहा है। FY25 में 1.4 फीसदी रिटर्न ऑन एसेट और 13.5 फीसदी रिटर्न ऑन इक्विटी के साथ प्रॉफिटबिलिटी मजबूत रही है

Banking sector trends and progress in India in 2024-25 : बैंकिंग सेक्टर के लिए अच्छी खबर है। 2024-25 में सेक्टर के ट्रेंड और प्रोग्रेस पर RBI ने रिपोर्ट जारी की है। इसमें कहा गया है कि भारतीय बैंकिंग सिस्टम मजबूत है। FY25 में बैंकों की बैलेंसशीट में मजबूती आई है। डिपॉजिट्स और क्रेडिट में डबल डिजिट ग्रोथ रही है। बैंकों की एसेट क्वालिटी में भी सुधार हुआ है। 2024-25 में भारत में बैंकिंग सेक्टर के ट्रेंड और प्रोग्रेस पर जारी अपनी रिपोर्ट में आरबीआई ने आगे कहा है कि FY25 में डबल डिजिट बैलेंस शीट की ग्रोथ के साथ बैंकिंग सेक्टर में मजबूती बरकरार रही है।

शेड्यूल्ड कमर्शियल बैंकों में डिपॉजिट्स और क्रेडिट ग्रोथ डबल डिजिट में रही

इस रिपोर्ट के मुताबिक शेड्यूल्ड कमर्शियल बैंकों में डिपॉजिट्स और क्रेडिट ग्रोथ डबल डिजिट में रही, हालांकि ये FY24 के मुकाबले कम है। शेड्यूल्ड कमर्शियल बैंकों का कैपिटल टू रिस्क-वेटेड एसेट रेशियो (Capital to Risk-Weighted Assets Ratio) मार्च में 17.4 फीसदी और सितंबर में 17.2 फीसदी रहा।


बैंकों की एसेट क्वालिटी में सुधार

बैंकों की एसेट क्वालिटी में सुधार हुआ है। कई दशकों के बाद ग्रॉस NPA निचले स्तर पर रहा है। मार्च में ग्रॉस NPA 2.2 फीसदी और सितंबर में 2.1 फीसदी रहा है। FY25 में 1.4 फीसदी रिटर्न ऑन एसेट (Return on Assets) और 13.5 फीसदी रिटर्न ऑन इक्विटी (Return on Equity) के साथ प्रॉफिटबिलिटी मजबूत रही है। अर्बन को-ऑपरेटिव बैंकों में अच्छी बैलेंस शीट ग्रोथ देखने को मिली है। लगातार चौथे साल इनकी एसेट क्वालिटी में सुधार हुआ है। NBFCs में डबल डिजिट क्रेडिट ग्रोथ रही है। मजबूत कैपिटल बफर बरकरार रहा और एसेट क्वालिटी में सुधार हुआ है।

 

 

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।