Get App

तेज रफ्तार में इकोनॉमी की इंजन, बाजार में भरेगी नया जोश, अनुज सिंघल से जानें किन सेक्टर में अब आएगी तेजी

नवंबर ऑटो बिक्री आज एक और बड़ा संकेत है। बजाज और Hyundai के अलावा सभी से 20% ग्रोथ की उम्मीद है। आयशर, हीरो और TVS से 25-26% ग्रोथ की उम्मीद है। सिर्फ Hyundai और बजाज की ग्रोथ करीब 8-9% रहने का अनुमान है। पिछले कुछ सालों के मुकाबले Q3 सबसे शानदार हो सकता है और अगर ऐसा हुआ तो बाजार इसे दिसंबर में ही पचा लेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 01, 2025 पर 9:12 AM
तेज रफ्तार में इकोनॉमी की इंजन, बाजार में भरेगी नया जोश, अनुज सिंघल से जानें किन सेक्टर में अब आएगी तेजी
आज बैंक निफ्टी पर 60,000 का हमारा बड़ा लक्ष्य पूरा हो जाएगा। 58,000 पर हमने 60,000 का नजरिया लिया था।

अनुज सिंघल, मैनेजिंग एडिटर, सीएनबीसी-आवाज

भारत की अर्थव्यवस्था पूरे विश्व का ध्यान अपने ओर आकर्षित कर रही है। 8.2% की GDP ग्रोथ और वो भी दुनिया की चौथी सबसे बड़ी इकॉनोमी की है। ये वक्त बाजार पर स्ट्रक्चरली बुलिश रहने का है। इस समय भारत सबसे बेहतरीन मैक्रो पोजीशन में है। मजबूत इकॉनोमी, कम महंगाई और कम ब्याज दरों का तड़का है। और अभी तो GST कटौती का असली असर दिखना बाकी है। हैरानी नहीं होनी चाहिए अगर GDP का आंकड़ा 10% को हिट कर दे। अब तक देशों ने सिर्फ 10% ग्रोथ के सपने देखे हैं। भारत की इकॉनमी 10% ग्रोथ दिखा सकती है। निफ्टी में 26,500 और बैंक निफ्टी में 60,000 के बड़े लक्ष्य जल्दी हिट होंगे। उसके बाद इन टारगेट को और ट्रेलिंग SL को ऊपर लेकर आएंगे।

बड़ा सवाल यह है कि इस माहौल में RBI रेट कट को कैसे defend करेगा, लेकिन यहां सवाल है कि ग्रोथ के इंजन में और फ्यूल कैसे डाला जाए। सरकार और RBI एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं। RBI पर तुक्का नहीं लगाएंगे लेकिन रेट कटौती की गुंजाइश अभी बाकी है।

बाजार: अब क्या हो रणनीति?

नवंबर ऑटो बिक्री आज एक और बड़ा संकेत है। बजाज और Hyundai के अलावा सभी से 20% ग्रोथ की उम्मीद है। आयशर, हीरो और TVS से 25-26% ग्रोथ की उम्मीद है। सिर्फ Hyundai और बजाज की ग्रोथ करीब 8-9% रहने का अनुमान है। पिछले कुछ सालों के मुकाबले Q3 सबसे शानदार हो सकता है और अगर ऐसा हुआ तो बाजार इसे दिसंबर में ही पचा लेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें