बीते हफ्ते हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, कैपिटल गुड्स शेयर चमके, आईटी शेयरों में रहा दबाव

बीते हफ्ते बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 1.6 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। Greenlam Industries, EKI Energy Services, Suzlon Energy, Indian Hume Pipe Company, CarTrade Tech, HBL Power Systems, Mazagon Dock Shipbuilders और Heubach Colorants India शेयरों में बढ़त देखने को मिली

अपडेटेड Jun 10, 2023 पर 11:19 AM
Story continues below Advertisement
बीते हफ्ते डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे कमजोर होकर 82.46 के स्तर पर बंद हुआ था।

09 जून को खत्म हुए हफ्ते में भारतीय बाजार वौलेटिलिटी के बीच हल्की बढ़त लेकर बंद हुए। मानसून के देर से आगमन, अगले हफ्ते आनेवाले फेडरल रिजर्व पॉलिसी, एफआईआई की कम भागीदारी और अनुमान के मुताबिक आरबीआई पॉलिसी के ऐलान के चलते बीते हफ्ते भारतीय बाजार हल्की बढ़त के साथ बंद हुए। बीते हफ्ते सेंसेक्स 78.52 अंक की बढ़त के साथ 62,625.63 के स्तर पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 29.3 अंक की बढ़त लेकर 18,563.40 के स्तर पर बंद हुआ।

बीते हफ्ते बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 1.6 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। Greenlam Industries, EKI Energy Services, Suzlon Energy, Indian Hume Pipe Company, CarTrade Tech, HBL Power Systems, Mazagon Dock Shipbuilders और Heubach Colorants India शेयरों में बढ़त देखने को मिली। वहीं दूसरी तरफ Indian Energy Exchange, Bhansali Engineering Polymers, Sintex Plastics Technology, Nureca और Bank of Maharashtra में 10-20 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।

बीएसई का मिडकैप इंडेक्स करीब 1 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। Torrent Power, Hindustan Aeronautics, Ajanta Pharma, Adani Power, Max Healthcare Institute, Schaeffler India और Bharat Electronics में बढ़त देखने को मिली।


09 जून को खत्म हुए हफ्ते में बीएसई लॉर्जकैप इंडेक्स सपाट बंद हुआ। One 97 Communications (Paytm), Zomato, JSW Steel, Larsen & Toubro, Axis Bank और ICICI Prudential Life Insurance Company लॉर्जकैप इंडेक्स के टॉप गेनर रहे। वहीं दूसरी तरफ Tech Mahindra, Star Health & Allied Insurance Company, Kotak Mahindra Bank, SRF, LTIMindtree, Bandhan Bank और Eicher Motors टॉप लूजर रहे।

बीते हफ्ते निफ्टी कैपिटल इंडेक्स 5 फीसदी, पावर इंडेक्स 3.3 फीसदी, निफ्टी ऑटो इंडेक्स 1.5 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। वहीं आईटी इंडेक्स 2.5 फीसदी और एफएमसीजी इंडेक्स 1 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ।

मार्केट कैप के लिहाज से देखें तो बीते हफ्ते Reliance Industries के मार्केट कैप में सबसे ज्यादा बढ़त देखने को मिली। उसके बाद Larsen & Toubro, Axis Bank और Tata Motors का नंबर रहा। वहीं दूसरी तरफTata Consultancy Services, Hindustan Unilever और Infosys के मार्केट कैप में गिरावट देखने को मिली।

09 जून को खत्म हुए हफ्ते में एफआईआई नेट बायर रहे और उन्होंने भारतीय इक्विटी बाजार में 970.73 करोड़ रुपये की खरीदारी की। वहीं दूसरी तरफ डीआईआई ने 1,939.76 करोड़ रुपये की बिकवाली की ।

बीते हफ्ते डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे कमजोर होकर 82.46 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं 02 जून को डॉलर के मुकाबले रुपया 82.30 के स्तर पर बंद हुआ था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।