Top 4 Intraday Stocks: ईरान-इजराइल की टेंशन खत्म होने बाजार में तेजी की रफ्तार बढ़ी। गैप-अप के बाद करीब डेढ़ सौ प्वाइंट के उछाल के साथ निफ्टी 25200 के करीब पहुंचा। बैंक निफ्टी में भी रौनक नजर आई। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी मजबूती दिखी। वहीं 3% से ज्यादा फिसलकर INDIA VIX 13 के करीब पहुंचा। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए आशीष बहेती ने एसजेवीएन पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि राजेश सातपुते ने ब्रिटानिया पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा प्रकाश गाबा ने चार्ट के चमत्कार के लिए पीआई इंडस्ट्रीज पर दांव लगाया। जबकि स्नेहा पोद्दार ने फेडरल बैंक पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-
