मार्केट के आगे के आउटलुक पर बात करते हुए प्राइम सिक्योरिटीज ( Prime Securities) के मैनेजिंग डायरेक्टर एन जयकुमार ने कई अहम बातें कहीं। एन जयकुमार इक्विटी रिचर्स और वेल्थ मैनेजमेंट में अथॉरिटी माने जाते हैं। मौजूदा बाजार में उनकी क्या रणनीति है? इस पर बात करते हुए एन जयकुमार ने कहा कि बड़े वॉल्यूम के साथ मार्केट में बॉटम बना है। कई खराब खबरों से बाजार का सेंटिमेंट बिगड़ा था। अदाणी जैसी खबरों अप्रत्याशित खबरों से भी मार्केट के सेंटिमेंट पर असर पड़ा था। लेकिन अब बाजार फिर से रास्ते पर आ रहा है।
