इंडेक्स में 3.oo बजे खरीदने और सुबह बेचने की रणनीति कर रही है काम: अनुज सिंघल

अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी बैंक ने 40500 के पहले सपोर्ट को नहीं तोड़ा है। ये अपने शिखर से सिर्फ 2 फीसदी दूर है। 41500-41800 मुनाफावसूली का जोन है। फेड और RBI MPC बैठक के बाद ही बड़ी ट्रेड मिलेगी

अपडेटेड Oct 31, 2022 पर 10:22 AM
Story continues below Advertisement
अनुज सिंघल ने कहा आज बाजार खुलने को पहले ही कहा था कि आज खुलते ही 17800 कॉल राइटर फंसेंगे। 17800 कॉल में सबसे बड़ा ओपन इंटरेस्ट और 120 रुपए का प्रीमियम है

सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल में आज सुबह बाजार खुलने के पहले ही कहा था कि SGX निफ्टी से मिल रहे संकेतों के मुताबिक निफ्टी 18000 के करीब खुलेगा। बाजार का पैटर्न गैप अप और कंसोलिडेशन का है। आज 3 बजे रैली देखने को मिल सकती है। FIIs ने लगातार दूसरे दिन कैश में खरीदारी की है। ज्यादातर बाजार Fed pivot पर दांव लगा रहे हैं। 18,000 पर कुछ मुनाफावसूली करना समझदारी होगी।

ग्लोबल सेटअप क्यों अहम?

अनुज सिंघल का कहना है कि ज्यादातर ग्लोबल मार्केट ने डबल बॉटम बनाया है। डाओ जोंस काफी अहम स्तरों पर है। डाओ ने अगस्त का हाई निकाला तो बड़ी रैली मिलेगी। फेड बैठक से पहले डॉलर इंडेक्स, बॉन्ड यील्ड पर नजर रहेगी।


निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी में आज क्या हो कमाई की रणनीति इस पर बात करते हुए अनुज सिंघल ने कहा आज बाजार खुलने को पहले ही कहा था कि आज खुलते ही 17800 कॉल राइटर फंसेंगे। 17800 कॉल में सबसे बड़ा ओपन इंटरेस्ट और 120 रुपए का प्रीमियम है। निफ्टी 17920-17950 पर टिका तो 17800 कॉल राइटर्स मुश्किल में आएंगे। 18000 के पास गया तो एल्गो ट्रेडर्स मुनाफावसूली करेंगे SGX निफ्टी का 18044 का हाई अब बड़ा रजिस्टेंस है। पोजीशनल खरीदें और होल्ड करें का बाजार है। इंट्राडे गिरावट में खरीदें। 3 बजे खरीदना और सुबह बेचने की रणनीति काम कर रही है।

Nifty और Bank Nifty में आज कौन से लेवल्स होंगे अहम, इनमें क्या हो आपकी ट्रेडिंग स्ट्रैटेजी-जानें एक्सपर्ट की राय

निफ्टी बैंक पर रणनीति

निफ्टी बैंक में आज क्या हो कमाई की रणनीति इस पर बात करते हुए अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी बैंक ने 40500 के पहले सपोर्ट को नहीं तोड़ा है। ये अपने शिखर से सिर्फ 2 फीसदी दूर है। 41500-41800 मुनाफावसूली का जोन है। फेड और RBI MPC बैठक के बाद ही बड़ी ट्रेड मिलेगी।

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें.)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।