India US Trade Deal impact : अमेरिकी सरकार के भारतीय सामानों पर टैरिफ कम करने के फैसले के बाद ऑफशोर मार्केट में रुपये में और तेज़ी आई। इससे रुपए को लेकर सेंटिमेंट में सुधार हुआ है। वन-मंथ USD/INR नॉन-डिलीवरेबल फॉरवर्ड्स के भाव 0.4 प्रतिशत तक गिरकर 90.28 पर आ गए है, जिससे लगभग 1.3 प्रतिशत की ओवरनाइट गिरावट और बढ़ गई है। ट्रेडर्स का कहना है कि डोनाल्ड ट्रंप के यह घोषणा करने के बाद कि भारत पर टैरिफ घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया जाएगा (जो बांग्लादेश और पाकिस्तान पर लागू दरों से थोड़ा कम है) USD/INR NDFs को आखिरकार कुछ राहत मिली है। इसके बदले में,भारत शायद रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने में मदद करने के लिए रूसी तेल खरीदना बंद करने पर सहमत हो गया है।
