Get App

गिरते बाजार में ये 4 ट्रेड्स लगायेंगे मुनाफे का तड़का, इसमें इन 3 स्टॉक्स में ट्रेड लेने से होगी कमाई

Aurobindo Pharma पर सच्चितानंद उत्तेकर ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें मार्च के एक्सपायरी वाली 460 के स्ट्राइक वाली पुट खरीदने पर अच्छी कमाई हो सकती है। इस पुट में 13.90 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें कुछ ही दिनों में 25 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। सच्चितानंद उत्तेकर ने इसमें 11 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Feb 27, 2023 पर 11:24 AM
गिरते बाजार में ये 4 ट्रेड्स लगायेंगे मुनाफे का तड़का, इसमें इन 3 स्टॉक्स में ट्रेड लेने से होगी कमाई
PG Electroplast Ltd पर आस्था जैन ने मिडकैप सेगमेंट से दांव लगाने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में मध्यम से लंबी अवधि में 1455 से 1500 रुपये के टारगेट नजर आ सकते हैं

भारतीय शेयर बाजारों में अमेरिका में ब्याज दरों में तेज बढ़ोतरी की आशंका से भारी गिरावट देखने को मिल रही है। आज निफ्टी में बजट के दिन का निचला स्तर 17353 भी टूटा। जबकि बीएसई के सेंसेक्स में भी करीब 500 अंकों की गिरावट नजर आ रही है। सेक्टर की बात करें तो IT, मेटल और मीडिया शेयरों में सबसे तगड़ी बिकवाली नजर आई है। निफ्टी IT और मेटल इंडेक्स 2% से ज्यादा फिसले हैं। मीडिया शेयरों में तेज गिरावट चलते ये इंडेक्स करीब 4% फिसल गया है। ऐसे बाजार में भी कमाई का तड़का लगाने वाले स्टॉक्स एक्सपर्ट्स ने सुझाये हैं। आज सच्चितानंद उत्तेकर ने सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि चंदन तापड़िया ने कोलगेट में आज एनटीपीसी सुपर स्टार स्टॉक बताया। इनके अलावा राहुल शर्मा ने निफ्टी बैंक पर दांव लगाया। आस्था जैन ने भी पीजी इलेक्ट्रोप्लास्ट लिमिटेड पर मिडकैप स्टॉक सुझाया।

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Aurobindo Pharma

सच्चितानंद उत्तेकर ने Aurobindo Pharma के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें मार्च के एक्सपायरी वाली 460 के स्ट्राइक वाली पुट खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 13.90 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 18 रुपये और 25 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 11 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः NTPC Future

चंदन तापड़िया ने NTPC पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि NTPC में 173 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 180 से 182 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 170 रुपये पर लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें