बाजार में फिर बिकवाली हावी दिखाई दी। निफ्टी 150 प्वाइंट से ज्यादा फिसलकर 22000 के नीचे फिसला। L&T, INFOSYS, AXIS BANK और HDFC BANK ने दबाव बनाया। बैंक निफ्टी भी नीचे दिख रहा है। मिडकैप में गिरावट सबसे ज्यादा नजर आई है। ऐसे में बाजार में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में शिल्पा राउत ने एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि प्रशांत सावंत ने कॉनकोर पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा चंदन तापड़िया ने चार्ट के चमत्कार के लिए कैन फिन होम्स पर दांव लगाया। जबकि गौरांग शाह ने एचजी इंफ्रा पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-
