हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार में दबाव देखने को मिला। निफ्टी आधा परसेंट से ज्यादा कमजोर नजर आया। बैंक निफ्टी में तकरीबन एक प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली। मिडकैप और स्मॉलकैप भी आज साथ नहीं दे रहे हैं। ऐसे में बाजार में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में सच्चितानंद उत्तेकर ने एमसीएक्स पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि राजेश सातपुते ने सन फार्मा पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा चंदन तापड़िया ने चार्ट के चमत्कार के लिए टीवीएस मोटर पर दांव लगाया। जबकि नरेंद्र सोलंकी ने बिकाजी पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-
चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः MCX
Tradebulls के सच्चितानंद उत्तेकर ने MCX के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जून की एक्सपायरी वाली 3800 के स्ट्राइक वाली पुट खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 92 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 155 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 78 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते ने Sun Pharma पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Sun Pharma में 1494 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 1525/1535 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 1475 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः TVS Motor
MOFSL चंदन तापड़िया ने TVS Motor पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि TVS Motor में 2459 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 2550 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 2400 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Bikaji
Anand Rathi Shares के नरेंद्र सोलंकी ने मिडकैप सेगमेंट से Bikaji का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Bikaji के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 719 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में 900 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )